विज्ञापन

जबलपुर क्रूज हादसे ने डराया: बच्चों के साथ बोट या क्रूज पर जा रहे हैं तो इन बातों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

जबलपुर क्रूज हादसे के बाद जानिए बच्चों के साथ बोट या क्रूज में सफर करते समय कौन सी जरूरी सावधानियां अपनानी चाहिए, ताकि बड़े हादसे से बचा जा सके.

जबलपुर क्रूज हादसे ने डराया: बच्चों के साथ बोट या क्रूज पर जा रहे हैं तो इन बातों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें
बच्चों के साथ करने जा रहे हैं बोटिंग, इन बातों का रखें ध्यान. ( Image Credit-AI)

Cruise Safety Tips: जबलपुर में हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा अभी तक लोगों के जहन में बना हुआ है. इस दर्दनाक क्रूज हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया. हादसे में एक मां अपने 4 साल के बच्चे को सीने से लगाए हुए पानी में डूब गई. उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसको लोगों ने अंदर तक हिला दिया. बतादें कि ये घटना महज एक हादसा नहीं, बल्कि ये उन लोगों के लिए एक बड़ा सबक भी बनी है जो लापरवाही करते हैं. अगर आप भी अपनी फैमिली और बच्चों के साथ बोटिंग, क्रूज या नाव की सैर करने के लिए जाते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. मजे के चक्कर में सेफ्टी टिप्स को साइड करना जिंदगियों पर भारी पड़ सकती है. अगर आप भी छुट्टियों में बच्चों के साथ बोट या क्रूज पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें. 

बोटिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान 

ये भी पढ़ें: दिल्ली की गर्मी से चाहिए राहत? वीकली ऑफ में प्लान कर लें ये फैमिली ट्रिप? ये आइडिया दे सकता है इंस्टेंट सुकून

लाइफ जैकेट जरूर पहनें

अमूमन लोग छोटी नाव या लोकल बोट में बैठते हैं तो वो लाइफ जैकेट को पहनना जरूरी नहीं समझते हैं, हादसा हमेशा नहीं होता है. लेकिन ये सबसे बड़ी गलती होती है. बच्चे हों या बड़े हर किसी को पानी में जाने से पहले लाइफ जैकेट जरूर पहननी चाहिए. 

ओवरलोड नाव में ना बैठें

जब भी आप किसी नाव पर बैठें तो ध्यान दें कि नाव या क्रूज में उसकी कैपिसिटी से ज्यादा लोग ना बैठे हों.  ज्यादा वजन की वजह से नाव का बैलेंस बिगड़ सकता है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है.

बच्चों को अकेला न छोड़ें

जब भी आप बोटिंग के लिए जाएं को बच्चों का ध्यान जरूर रखें, उनको अकेला न छोड़ें. कई बार बच्चे खेलते-खेलते किनारों पर पहुंच जाते हैं. ऐसे में उनके फिसल कर नीचे गिरने का डर रहता है. इसलिए बच्चों को हमेशा अपने साथ और अपनी आंखों के सामने रखें.

मौसम की जानकारी जरूर लें

बोटिंग और नाव में जाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें. खराब मौसम में बोटिंग करना खतरनाक हो सकता है. कई हादसे अचानक मौसम बदलने की वजह से भी होते हैं.

सुरक्षित सफर ही असली मजा

अगर आप भी घर-परिवार के साथ घूमना-फिरना चाहते हैं तो मजे करने के साथ ही अपनी और अपने परिवार की सेफ्टी का भी ध्यान रखें. खासकर अगर आपके साथ बच्चे हैं तो आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jabalpur Cruise Accident, Boat Safety Tips, Cruise Safety For Kids, Boating With Children, Life Jacket Tips, Family Boat Safety, Water Accident Safety, Boat Travel Precautions, Kids Safety In Boat, Cruise Travel Tips, Jabalpur News, Water Safety Rules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com