Skincare Trends: कई लोग ट्रेंड को देखते हुए अपना स्किनकेयर बार-बार बदल देते हैं. लेकिन कोई व्यक्ति अपनी त्वचा की जरूरतों को समझे बिना लगातार नए-नए प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करता रहता है, तो ये जान पाना मुश्किल हो जाता है कि उसके लिए असल में कौन सा प्रोडक्ट फायदेमंद है. इसके अलावा, कई स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को असर दिखाने में समय लगता है, इसलिए तुरंत रिजल्ट न मिलने पर उन्हें बदल देना सही नहीं है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बार-बार स्किनकेयर प्रोडक्ट्स बदलने से स्किन पर क्या प्रभाव हो सकता है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. इसकी जानकारी डर्मेटोलॉजिस्ट और द एस्थेटिक क्लीनिक की फाउंडर डॉक्टर रिंकी कपूर ने दी है.
स्किन के रिएक्शन पर दें ध्यान
एक्सपर्ट के अनुसार एक साथ कई नए इंग्रेडिएंट्स या प्रोडक्ट्स को रूटीन में शामिल करने से त्वचा में जलन, रेडनैस, खुजली या रूखापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ये खतरा खासतौर पर तब बढ़ जाता है, जब प्रोडक्ट्स में रेटिनॉइड्स, एक्सफोलिएटिंग एसिड्स और बाकी एक्टिव इंग्रेडिएंट्स मौजूद हों. इसलिए किसी भी नए स्किनकेयर प्रोडक्ट को समय के साथ इस्तेमाल करना और स्किन के रिएक्शन पर नजर रखना बेहद जरूरी है.

Photo Credit: Pexels
रिजल्ट में लगता है समय
डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं कि स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को अक्सर बदलने का एक और बड़ा कारण है तुरंत रिजल्ट पाने की उम्मीद. लेकिन स्किनकेयर के रिजल्ट तुरंत नहीं आते हैं और हर व्यक्ति और हर स्किन प्रॉब्लम्स के लिए भी अलग-अलग होते हैं. इसका मतलब है कि अगर कोई स्किनकेयर प्रोडक्ट तुरंत कोई रिजल्ट नहीं दे रहा है तो उसे बदलना गलत है. लेकिन अगर कोई स्किनकेयर प्रोडक्ट जलन या स्किन की कोई समस्या पैदा कर रहा है तो चाहे वो कितना भी वायरल क्यों ना हो उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
इस तरह करें स्किनकेयर रुटीन का बदलाव
एक्सपर्ट के अनुसार एक और बात जिसको आपको जानना चाहिए वो ये है की हमारी स्किन समय के साथ बदलती रहती है. मौसम, हार्मोन और उम्र के अनुसार त्वचा की स्थिति में बदलाव हो सकता है. इसलिए आपका रूटीन कभी-कभी बदल सकता है.
कैसे करें स्किनकेयर रुटीन चेंज
स्किनकेयर रूटीन में बदलाव करते समय ये भी जरूरी है कि एक समय में बहुत सारे प्रोडक्ट्स या एक्टिव इंग्रेडिएंट्स शामिल न किए जाएं. अगर एक साथ कई नए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू किया जाता है और त्वचा पर कोई रिएक्शन होता है, तो ये समझना मुश्किल हो सकता है कि समस्या किस प्रोडक्ट की वजह से हुई है. इसलिए किसी भी नए प्रोडक्ट को धीरे-धीरे रूटीन में शामिल करना और त्वचा की प्रतिक्रिया को कुछ समय तक देखना बेहतर होता है.
यह भी पढ़ें: चेहरे के इन प्रेशर पॉइंट्स पर घर में बने स्क्रब से करें हल्की मसाज, ग्लो के साथ मिलेगा फ्रेश लुक
यह भी पढ़ें: शेविंग के बाद हो जाते हैं इनग्रोन हेयर? स्किन एक्सपर्ट ने बताया क्या करने से स्किन रहेगी सॉफ्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं