Health Benefits Of Having An Early Dinner: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम ज्यादा होने के चलते लोग देर रात तक जागते हैं. ऐसे में वे डिनर भी लेट नाइट ही करते हैं. जबकि हेल्थ एक्सपर्ट्स इस आदत को बेहद खराब बताते हैं और अच्छी सेहत के लिए अर्ली डिनर करने की सलाह देते हैं. मामले को लेकर फेमस न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने रोज शाम 6 बजे तक डिनर कर लेने के फायदे बताए हैं. वीडियो में पोषण विशेषज्ञ बताती हैं कि वे रोज शाम 6 बजे तक डिनर कर लेती हैं और इससे उन्हें अगली ही सुबह कमाल के फायदे देखने को मिलते हैं. आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में-
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दीपशिखा जैन बताती हैं, अगर आप शाम 6 बजे तक अपना डिनर कर लेते हैं, तो सुबह उठते वक्त आपको अपना पेट हल्का महसूस होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर को खाना पचाने का पर्याप्त समय मिलता है, जिससे नींद के दौरान पाचन क्रिया पूरी हो जाती है और आप सुबह एकदम हल्का महसूस करते हैं. इससे आपके दिन की शुरुआत भी बेहतर होती है.
पाचन तंत्र में सुधारजल्दी डिनर करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है. देर रात का खाना अक्सर गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को बढ़ा देता है. लेकिन जब आप शाम 6 बजे तक खाना खा लेते हैं, तो शरीर को भोजन को आराम से पचाने का समय मिलता है, जिससे पाचन से जुड़ी ये समस्याएं नहीं होती हैं.
बेहतर नींदजल्दी डिनर करने से मेलाटोनिन का स्राव समय पर होता है. मेलाटोनिन नींद से जुड़ा हार्मोन है. इससे नींद जल्दी आती है और नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है. यानी जल्दी डिनर करने से आप रोज बेहतर और अच्छी नींद सो पाते हैं.
एनर्जीइन सब से अलग पोषण विशेषज्ञ बताती हैं कि जल्दी डिनर करने से अच्छी नींद आती है, पेट हल्का रहता है, जिससे आप सुबह एकदम फ्रैश और एनर्जी के साथ उठते हैं. ऐसे में आप चीजों पर बेहतर तरीके से फोकस कर पाते हैं और आपका दिनभर का काम अच्छा होता है.
ऐसे में एक्सपर्ट शाम 6 बजे तक डिनर करने की सलाह देती हैं. इस हेल्दी आदत को अपनाकर आप भी अपने लाइफस्टाइल को बेहतर कर सकते हैं, जिससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं