Best Exercise to Control Blood Sugar: अच्छी सेहत के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है. ब्लड शुगर के बार-बार ऊपर-नीचे होने से न केवल थकान और क्रेविंग बढ़ जाती है, बल्कि समय के साथ टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है. वहीं, जिन लोगों को पहले से ही डायबिटीज है, उनके लिए ब्लड शुगर पर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी है. अब, इसके लिए लोग आमतौर पर खाने-पीने पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन एक्सरसाइज को नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि हेल्थ एक्सपर्ट्स ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज को भी उतना ही जरूरी बताते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज कौन सी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मामले को लेकर फिटनेस एक्सपर्ट जोसेफ मुनोज (Joseph Munoz) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में एक्सपर्ट बताते हैं, हमारे शरीर में मसल मास (muscle mass) और फैट मास (fat mass) का बैलेंस ब्लड शुगर कंट्रोल में बड़ा रोल निभाता है. जब शरीर में मसल्स कम और फैट ज्यादा होता है, तो ब्लड शुगर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ती है और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है.
मसल्स बढ़ाने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए करें ये एक्सरसाइजइसके लिए एक्सपर्ट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या वेट लिफ्टिंग को सबसे ज्यादा फायदेमंद बताते हैं. जोसेफ मुनोज के मुताबिक, मसल्स हमारे शरीर में ब्लड शुगर का सबसे बड़ा स्टोरेज टैंक होते हैं. वहीं, जब हम वेट लिफ्टिंग करते हैं, तो हाथ-पैरों की मसल्स बढ़ती हैं, जिससे HbA1C जैसे शुगर लेवल बेहतर होते हैं.
हर उम्र के लिए जरूरी है वेट लिफ्टिंगजोसेफ मुनोज बताते हैं, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर की मसल्स धीरे-धीरे कम होती जाती हैं. इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करना और भी मुश्किल हो जाता है. वहीं, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से मसल्स बढ़ती हैं, जिससे शरीर ब्लड से शुगर को जल्दी एनर्जी में बदल देता है. इससे इंसुलिन पर दबाव कम होता है और डायबिटीज का खतरा भी घटता है.
जोसेफ मुनोज कहते हैं, अगर आप लंबी उम्र, अच्छी सेहत और फिट शरीर चाहते हैं, तो हफ्ते में कम से कम 2-3 बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूर करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं