Glycerin On Face : ठंंड का मौसम होने वाला है और इस मौसम में ग्लिसरिन को चेहरे पर लगाना पूरी तरह से सुरक्षित है. इसका इस्तेमाल कई फेशियल क्रीम और क्लीनजर में किया जाता है. हालांकि, ग्लिसरिन आसानी से नमी, धूल और प्रदूषण को अट्रैक्ट करता है, जो कुछ लोगों के लिए इरिटेशन का कारण बन सकता है. इसलिए, आपको आदर्श तौर पर ग्लिसरिन को पानी या गुलाब जल में मिला कर ही अपने चेहरे पर लगाना चाहिए.

ग्लिसरिन को चेहरे पर लगाने के कई तरीके हैं, जिसमें फेस वॉश, टोन, मॉइस्चराइजर और लिप बाल शामिल है.
फेस वॉश के तौर पर लगाएं
ग्लिसरिन आपकी स्किन पर जमा हर तरह की गंदगी और प्रदूषण को हटा देता है. यह एक बेहतरीन मेकअप रिमूवर के तौर पर भी काम करता है. आपको जब भी मेकअप हटाना हो तो आप मेकअप रिमूवर की जगह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लगाने का तरीका
अपने चेहरे को पानी से धोएं. थोड़ा सा ग्लिसरिन कॉटन बॉल पर लें और अपने पूरे चेहरे पर लगाएं. आंखों और मुंह को बचा कर रखें. इसे स्किन में एब्जॉर्ब होने दें. कुछ मिनट बाद धो लें.
टोनर के तौर पर लगाने के फायदे
ग्लिसरिन आपकी स्किन के रोम छिद्रों में कसाव लाता है. इसका स्किन पर टोनर के तौर पर इस्तेमाल से जादू हो सकता है. लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना है कि आप इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल न करें.
लगाने का तरीका
आधा कप गुलाब जल लें. इसमें ग्लिसरिन की कुछ बूंदें डालें. अब इसे कॉटन बॉल की मदद से अपंकी स्किन पर हौले से लगाएं. इसके बाद स्किन पर मॉइस्चराइज़र लगाएं.

मॉइस्चराइज़र के तौर पर लगाने के फायदे
ग्लिसरिन आपकी स्किन के लिए नैचुरल मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है. लेकिन इसे पानी या अन्य किसी इनग्रेडिएन्ट के साथ मिलाकर ही इस्तेमाल में लाना चाहिए.
लगाने का तरीका
अपने चेहरे को किसी माइल्ड क्लीनजर से अच्छी तरह से धो लें. ग्लिसरिन को पानी या किसी अन्य इनग्रेडिएन्ट में मिला कर अपने चेहरे के हर हिस्से पर अच्छे से लगाएं. सुनिश्चित करें कि यह आपकी आंखों के अंदर न चला जाए. आप चाहें तो ग्लिसरिन को बादाम तेल और किसी अन्य एसेंशियल ऑइल की 2 बूंदों में मिला कर अपना खुद का मॉइस्चराइज़र तैयार किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं