विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2017

उर्वशी रौतेला ने पहनीं 40 किलो की साड़ी, कीमत 55 लाख

इस कस्टम मेड साड़ी की कीमत लगभग 55 लाख बताई जा रही है. आपको बता दें कि इस लुक में उनकी साड़ी ही नहीं बल्कि जूलरी भी काफी महंगी थी.

उर्वशी रौतेला ने पहनीं 40 किलो की साड़ी, कीमत 55 लाख
40 किलो की साड़ी
  • शादी में पहनीं 40 किलो की साड़ी
  • कस्टम मेड साड़ी की कीमत लगभग 55 लाख
  • जूलरी कि कीमत भी लगभग 28 लाख
नई दिल्ली: हाल ही बॉलीवुड डीवा उर्वशी रौतेला ने अपने कज़िन की शादी में 40 किलो की साड़ी पहनीं. ये शादी उत्तराखंड में थी. उनकी इस साड़ी को डिज़ाइन किया है डिज़ाइनर Faraz Manan ने. इस कस्टम मेड साड़ी की कीमत लगभग 55 लाख बताई जा रही है. आपको बता दें कि इस लुक में उनकी साड़ी ही नहीं बल्कि जूलरी भी काफी महंगी थी. इनकी जूलरी कि कीमत भी लगभग 28 लाख बताई जा रही है, जिसे डिज़ाइन किया है डिज़ाइनर Farah Khan Ali ने. 

ये भी पढ़ें - नाभ‍ि में तेल लगाने से होते हैं ये 5 फायदे
 
saree

उर्वशी एक लौती ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने इतने महंगे कपड़े पहनें हों. इनसे पहले भी हाल ही में रानी मुखर्जी भी एक लाख की जैकेट में दिखीं भी. एयरपोर्ट पर रानी मुखर्जी ब्लैक टी-शर्ट, डेनिम और ब्लैक बेलस्टाफ लेदर जैकेट में नजर आईं थीं. इस जैकेट की कीमत 1495 पाउंड (लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये) थी. 
 
rani

2 नवम्बर को शाहरुख खान के बर्थडे पर उनकी बेटी सुहाना भी 50 हज़ार की टी-शर्ट पहनें दिखीं थी. बर्थडे पर अलीबाग रवाना होने से पहले सुहाना को Givenchy ब्रांड की शॉर्ट स्लीव टी-शर्ट में देखा गया था, जिसकी कीमत 10-20 हजार नहीं बल्कि पूरे 50,219 रुपए थी. 
 
suhana

देखें वीडियो - बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने की NDTV से खास बातचीत​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela In Saree
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com