- खाना बनाते हुए आपको भी सिलेंडर खत्म होने का रहता है डर.
- तो अब आप इस ट्रिक से पता लगा सकते हैं.
- फिर कभी नहीं होंगे परेशान.
LPG Cylinder: घऱ में किचन वो जगह है जहां रोज गैस पर खाना बनता है. ऐसे में काम करते वक्त कब एलपीजी सिलेंडर की गैस खत्म हो जाए, पता नहीं चलता. कई बार खाना बनाने के बीच में ही सिलेंडर की गैस (Cylinder Gas Tips) खत्म हो जाती है और खाना भी पूरा नहीं बन पाता. अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत होती है तो आपको अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप आसान तरीके से पता कर सकते हैं कि आपके गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है. इस आसान और सेफ ट्रिक (Safe Trick) की बदौलत आप चुटकियों में सिलेंडर की गैस के बारे में पता कर सकते हैं.
बच्चा बोर्ड एग्जाम का प्रेशर तो नहीं ले रहा है, इन चीजों से करें पहचान और उसको मां-बाप इस तरह करें रिलैक्स
सिलेंडर में कितनी गैस बची है, ऐसे करें पता (How to check that how much gas left in LPG cylinder)
सिलेंडर में बची हुई गैस के बारे में पता करना बेहद आसान है. इसमें आपको बिलकुल भी खर्च नहीं आएगा और आप गैस को लेकर निश्चिंत रहेंगे. सबसे पहले आपको एक कपड़ा लेना है. इसे पानी में भिगो लीजिए ताकि ये अच्छी तरह गीला हो जाए. अब इस गीले कपड़े को अपने किचन में रखे सिलेंडर के आस पास अच्छी तरह लपेट दीजिए. कुछ मिनट तक गीला कपड़ा सिलेंडर पर लिपटा रहने दीजिए. कुछ देर बाद गीला कपड़ा हटा दीजिए.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सिलेंडर में कितनी गैस बची है इस तरह जानिए
आप देखेंगे कि सिलेंडर का कुछ हिस्सा सूख चुका है और कुछ गीला रह गया है. सिलेंडर का जो हिस्सा सूख चुका है, यानी वहां गैस खत्म हो चुकी है. सिलेंडर का जो हिस्सा गीला है यानी जहां अभी भी नमी दिख रही है, दरअसल उतनी सिलेंडर में गैस उतनी ही बची है. आपको बता दें कि सिलेंडर के जिस हिस्से में गैस होती है, उस जगह पर सिलेंडर को सूखने में ज्यादा वक्त लगता है और वहां नमी रहती है. दूसरी तरफ जहां गैस खत्म हो चुकी होती है, वो जगह गर्म हो जाती है और इसलिए वो हिस्सा जल्दी सूख जाता है. आप इस ट्रिक की बदौलत अपने किचन में रखे सिलेंडर में बची गैस के बारे में जान सकते हैं और किचन के लिए जरूरी इंतजाम कर सकते हैं.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं