Bikini Looks : हर लड़की को बीचेज पसंद हैं और वहां पर अपनी फेवरिट बिकनी (Bikini) पहनकर तो फोटो शूट करना हर किसी का ड्रीम है. अगर आप भी गोवा या मालद्वीव जाने का मन बना रही हैं. तो आपको बता दें कि हाल में बीचेज से लौटकर अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर कई सेलिब्रिटीज ने शेयर की हैं. उनके बिकिनी लुक्स, स्टाइल और पैटर्न को फॉलो करके आप अपना भी बीच लुक तैयार कर सकती हैं. यहां हम आपको कुछ ट्रेंड कर रहे बिकिनी (Bikini) लुक्स के बारे में बता रहे हैं.
सोफी चौधरी का शीयर बिकिनी लुक
सौफी चौधरी (Sophie Choudry) ने मालद्वीव से इंस्टा पर फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी शीयर बिकनी खूब पसंद की जा रही है. ब्लैक कलर की ये बिकिनी ट्रांसपैरंट फैब्रिक की है. हालांकि है तो यह ड्रेस की तरह ही. लेकिन उन्होंने ये ट्रांसपैरंट स्कर्ट अपनी बिकिनी के साथ मैच करके कैरी की है. अगर आप भी कुछ डिफरेंट बिकिनी तलाश रही हैं और ज्यादा शॉर्ट बिकिनी (Bikini) नहीं पहन सकती हैं. तो आप यह स्टाइल कॉपी कर सकती हैं. उनकी बिकिनी में जहां गोल्डन चेन है. वहीं हैट के साथ उनका लुक पूरा बीच वाला है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रूबीना की हॉट रेड बिकिनी
हाल में रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) भी मालद्वीव से घूम कर मुंबई लौटी हैं. दरअसल, रूबीना का ये हॉट रेड लुक उनके फैंस को भी खूब पसंद आया है. उनके बोल्ड अवतार को देखकर उनके फैंस ने भी उनकी ब्यूटी की तारीफ की थी. आप बीच पर जाने का मन बना रही हैं. तो रेड कलर की बिकिनी (Bikini) सबसे बेस्ट ऑप्शन है. ये ऐसा कलर है कि इसे पहनकर हर लड़की बोल्ड और ब्यूटीफुल लगती है. आप रेड बिकिनी (Bikini) के साथ अपने बालों को बांधकर रखेंगी तो आपका लुक पूरा नजर आएगा. आप चाहे तो रूबीना की तरह एक स्कार्फ के साथ टीम अप कर सकती हैं. इसके साथ सनग्लासेज तो आपके लुक्स को और जुदा बना देंगे.
यास्मिन का सिंपल सोबर बिकिनी लुक
अगर आप सिंपल सोबर बिकिनी (Bikini) तलाश रही हैं. तो फिटनेस एक्सपर्ट यास्मीन कराचीवाला (Yasmin Karachiwala) के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं. हाल में उन्होंने अपने इंस्टा पर यह फोटो शेयर कीं. जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने भी यह फोटो मालद्वीव से शेयर की है. उनकी साइड कट्स वाली बिकिनी बेहद ही खूबसूरत है. ब्लैक और न्यूड कलर कॉम्बिनेशन भी बिल्कुल डिफरेंट है. यह बिकिनी (Bikini) वन पीस में है, जिसे पहन कर आप सबसे जुदा दिखने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं