विज्ञापन

Travel Tips: मार्च और अप्रैल में भूलकर भी इन तीन जगहों पर घूमने ना जाएं!

March-April Travel Guide: अगर आप इस महीने के अंत में या अप्रैल में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किन जगहों से दूरी बनाना ही बेहतर है. 

Travel Tips: मार्च और अप्रैल में भूलकर भी इन तीन जगहों पर घूमने ना जाएं!
March Mein Kaha Na Jaye

March-April Travel Guide: मार्च और अप्रैल का महीना भारत में ट्रैवल सीज़न की तरह माना जाता है, एग्जाम के बाद स्कूल बंद रहने के कारण पैरेंट्स इस समय कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना लेते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता कि हर जगह मार्च और अप्रैल में घूमने के लिए सही नहीं होती. जी हां बिल्कुल सही सुना आपने.  कुछ जगहों पर भीड़ बढ़ जाती है, तो कहीं आस-पास की गतिविधियां यात्रा का मजा खराब कर देती हैं. अगर आप इस महीने के अंत में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किन जगहों से दूरी बनाना ही बेहतर है.

Latest and Breaking News on NDTV

मार्च और अप्रैल में भूल भी न बनाएं इन 4 जगहों पर घूमने का प्लान

राजस्थान: जैसलमेर, बीकानेर और बारमेर जैसे इलाकों में मार्च की शुरुआत में ही गर्म हवाएं चलने लगती हैं, दिन का तापमान 34–38 डिग्री तक पहुंच जाता है. ऐसे में अगर आप राजस्थान जाने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार फिर सोच लें. अगर आप एक कम्फर्टेबल ट्रिप चाहते हैं, तो मार्च में रेगिस्तानी इलाकों से बचना बेहतर है.

मसूरी: स्कूल-कॉलेज की छुट्टियों के कारण मार्च के महीने में मसूरी में टूरिस्ट सीज़न शुरू हो जाता है. बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक के पार्किंग मिलन तो दूर की बात है माल रोड पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. अगर आप शांत और बजट-फ्रेंडली जगह तलाश रहे हैं, तो मार्च में मसूरी जाने पर दोबारा सोचें.

Latest and Breaking News on NDTV

आगरा: अक्सर ज्यादा दूर न ट्रैवल करने के कारण लोग दिल्ली के आस-पास वाली जगह जैसे आगरा जाने का प्लान बना लेते हैं, लेकिन आपको बात दें मार्च या अप्रैल में आगरा में घूमना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. कायगी गर्मी होने के कारण चलने में घूमने में दिक्कत हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: हेल्दी फूड के नाम पर बाजार में बेची जा रही ये 5 चीजें, आपकी सेहत के लिए कितनी हेल्दी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
March Me Ghumne Ki Jagah In India, March Me Ghumne Ki Jagah Out Of India, March Me Kaha Ghumne Jaye, Top 10 Ghumne Ki Jagah In India, March Me Ghumne Ki Jagah Places To Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com