Famous temple in Delhi : भारत की राजधानी दिल्ली न केवल एक राजनीतिक और सांस्कृतिक केंद्र है, बल्कि आध्यात्मिकता का भी खजाना है. यह शहर कई मंदिरों से सुशोभित है, जो देश की समृद्ध धार्मिक विविधता और सांस्कृतिक विरासत के प्रमाण के रूप में खड़े हैं. आपको इन मंदिरों में प्राचीन से लेकर आधुनिक वास्तुकला देखने को मिलेगी. ऐसे में आपको यहां दिल्ली के 7 खूबसूरत और प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शहर के आध्यात्मिक ताने-बाने की झलक पेश करते हैं. इस बार ताज महोत्सव की क्या है थीम और क्यों मनाया जाता है यह फेस्टिवल, जानिए सबकुछ यहां
दिल्ली के फेमस मंदिर
अक्षरधाम मंदिर - Akshardham Templeअक्षरधाम मंदिर की वास्तुकला देखने ना सिर्फ देश से बल्कि विदेशों से भी टूरिस्टों का मेला लगता है. यह मंदिर यमुना नदी के किनारे स्थित है. इस मंदिर तक पहुंचने के लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन अक्षरधाम है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह मंदिर अपनी कमल के आकार की संरचना के कारण लोगों के बीच बहुत फेमस है. यह मंदिर ध्यान और चिंतन का स्थान है. यह हर धर्म के लोगों को आकर्षित करता है. दक्षिण दिल्ली में स्थित इस मंदिर तक पहुंचने का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन कालकाजी है.
इस्कॉन मंदिर - Iskcon templeइस्कॉन मंदिर भक्ति और आध्यात्मिकता का जीवंत केंद्र है. भगवान कृष्ण को समर्पित, यह मंदिर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, व्याख्यानों और आध्यात्मिक प्रवचनों की भी मेजबानी करता है, जो एकता और भक्ति की भावना बढ़ावा देता है. यह मंदिर दक्षिण दिल्ली के हरे कृष्णा हिल्स में स्थित है. यहां पहुंचने के लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन नेहरू प्लेस है.
छतरपुर मंदिर - Chhatarpur Templeछतरपुर मंदिर अपने आध्यात्मिक महत्व और विस्मयकारी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है. देवी कात्यायनी को समर्पित, यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर परिसर है. इसकी आश्चर्यजनक संगमरमर वास्तुकला और शांत वातावरण लोगों को बहुत आकर्षित करता है. यह मंदिर छतरपुर मेट्रो स्टेशन के करीब है.
बिड़ला मंदिर - Birla Mandirबिड़ला मंदिर, जिसे लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय संस्कृति, कला और आध्यात्मिकता को समर्पित है. सफेद संगमरमर से निर्मित यह मंदिर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित है. इसकी नक्काशी और आध्यात्मिक आभा भक्तों और पर्यटकों को समान रूप से आकर्षित करती है. यह मंदिर कनॉट प्लेस के पास स्थित है, इसका नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन आर.के.आश्रम है.
प्राचीन हनुमान मंदिर - Prachin Hanuman Mandir (Connaught Place)प्राचीन हनुमान मंदिर बजरंगबली भक्तों के लिए एक पूजनीय स्थल है. यह प्राचीन मंदिर पांडवों द्वारा स्थापित पांच मंदिरों में से एक माना जाता है.
कालकाजी मंदिर - Kalkaji Mandirकालकाजी मंदिर, देवी काली को समर्पित एक पवित्र मंदिर. नवरात्रि के दौरान यहां पर उत्सव का महौल होता है. यह मंदिर दक्षिण दिल्ली में स्थित है, जहां नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के माध्यम से पहुंचा जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं