विज्ञापन

6 मिनट 23 सेकेंड तक दिन में छाएगा अंधेरा, 2027 में दिखेगा सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण, 100 साल में पहली बार दिखेगा ऐसा नजारा

साल 2027 में होने वाला पूर्ण सूर्यग्रहण इस सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण माना जा रहा है. NASA के मुताबिक, ये 6 मिनट 23 सेकेंड तक रहेगा और कई देशों में दिन के समय अंधेरा छा जाएगा.

6 मिनट 23 सेकेंड तक दिन में छाएगा अंधेरा, 2027 में दिखेगा सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण, 100 साल में पहली बार दिखेगा ऐसा नजारा
सूर्यग्रहण
file photo

अगर आप आसमान में होने वाली अनोखी खगोलीय घटनाओं को देखने का शौक रखते हैं, तो आने वाले सालों में आपको बेहद खास नजारा देखने को मिल सकता है. साल 2027 में ऐसा पूर्ण सूर्यग्रहण होने जा रहा है, जिसे इस सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण बताया जा रहा है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस दौरान करीब 6 मिनट 23 सेकेंड तक दिन में अंधेरा छा जाएगा. यही वजह है कि दुनियाभर के लोग अभी से इस दुर्लभ घटना को लेकर उत्साहित हैं. NASA ने भी इसे बेहद खास खगोलीय घटना माना है, क्योंकि इतना लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण इससे पहले 1991 में देखा गया था और अब इसके बाद ऐसा मौका 2114 में आएगा.

2026 से 2028 के बीच दिखेंगे तीन बड़े सूर्यग्रहण

खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए 2026 से 2028 का समय काफी खास माना जा रहा है. इस दौरान पृथ्वी से तीन बड़े पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई देंगे. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा 2 अगस्त 2027 को होने वाले सूर्यग्रहण की हो रही है. वैज्ञानिकों का कहना है कि ये ग्रहण बाकी ग्रहणों की तुलना में ज्यादा लंबा और ज्यादा स्पष्ट होगा.

6 मिनट 23 सेकेंड तक रहेगा अंधेरा

NASA के अनुसार, 2 अगस्त 2027 को होने वाला पूर्ण सूर्यग्रहण अधिकतम 6 मिनट 23 सेकेंड तक रहेगा. इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह सूरज को ढक लेगा, जिससे दिन में भी अंधेरे जैसा माहौल बन जाएगा. आसमान में हल्की धुंधली रोशनी दिखाई देगी. यही नजारा इस ग्रहण को और भी खास बना देता है.

यह भी पढ़ें:- Vastu Tips: रसोई की ये गलतियां रोक सकती हैं बरकत और बचत, जानें उपाय

कहां दिखाई देगा सबसे शानदार नजारा

इस दुर्लभ सूर्यग्रहण का रास्ता स्पेन के दक्षिणी हिस्से से शुरू होकर उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व तक जाएगा. ट्यूनीशिया और मिस्र में इसका सबसे बेहतरीन नजारा देखने को मिलेगा. खासकर मिस्र के लक्सर शहर में ग्रहण सबसे लंबी अवधि तक दिखाई देगा. वहां लोग करीब 6 मिनट 19 सेकेंड तक पूर्ण सूर्यग्रहण देख सकेंगे.

इतना लंबा क्यों होगा सूर्यग्रहण

वैज्ञानिकों के मुताबिक सूर्यग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूरज के बीच आ जाता है. 2 अगस्त 2027 को चंद्रमा पृथ्वी के काफी करीब होगा. इसी वजह से वह आसमान में बड़ा दिखाई देगा और सूरज को लंबे समय तक पूरी तरह ढक पाएगा. यही कारण है कि इस बार ग्रहण की अवधि सामान्य से ज्यादा लंबी रहने वाली है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com