Surajkund Mela 2026 Update: सूरजकुंड मेले में आपको क्यों जाना चाहिए? प्राचीन संस्कृति और समृद्ध विरासत का अनूठा अनुभव

Surajkund Mela 2026: सूरजकुंड मेला में बनाया गया हरियाणा अपना घर पवेलियन हरियाणवी प्राचीन संस्कृति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है. जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Surajkund Mela 2026: सूरजकुंड मेले में क्यों जाएं.

Surajkund Mela 2026: सोशल मीडिया पर इन दिनों खूबसूरत वादियों में बसा सूरजकुंड मेला सुर्खियों में है. हर साल फरवरी के पहले दो हफ्तों में हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड एक अलग ही रंग में रंग जाता है. साल 2026 में 39 वां सूरजकुंड मेला आयोजित हुआ है. यह हरियाणा के फरीदाबाद में लगा है, जो 31 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा. ढोल की थाप, लोक संगीत की धुनें और खुशियों से भरा माहौल इस जगह को खास बना देता है. सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि हजारों विदेशी पर्यटक भी शामिल होते हैं. तो चलिए जानते हैं आपको क्यों जाना चाहिए यहां.

यह मेला भारतीय हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम और पारंपरिक कला की रिचनेस और डायवर्सिटी को दुनिया के सामने पेश करता है.

लोग क्यों कह रहे सूरजकुंड में आकर हरियाणा अपणा घर नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा-

सूरजकुंड मेला में बनाया गया हरियाणा अपना घर पवेलियन हरियाणवी प्राचीन संस्कृति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है और सहज ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है.

क्या बनाता है इस मेले को खास- (What makes this mela special)

इस मेले को खास बनाता है इसका स्केल और वैरायटी. यहां भारत के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ कई देशों के शिल्पकार अपने हुनर का प्रदर्शन करते हैं. लकड़ी, मिट्टी, धातु, कपड़ा और हाथ से बने सजावटी सामान लोगों को खासा आकर्षित करते हैं. 

राज्यों की संस्कृति और स्वाद- (Culture and Taste of the States)

उत्तर प्रदेश और मेघालय इस बार पार्टनर स्टेट हैं. यूपी के पारंपरिक व्यंजन मेले का बड़ा आकर्षण होंगे. इसके साथ ही लगभग हर राज्य की संस्कृति, लोक नृत्य, संगीत और खानपान यहां देखने और चखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Surajkund Mela 2026: शॉपिंग और फूड लवर्स के लिए स्वर्ग है सूरजकुंड मेला 2026, इन 6 पॉइंट में जानें आपको क्यों करना चाहिए Visit

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

Advertisement

Featured Video Of The Day
Kushalta Ke Kadam: सुई-धागे से आत्मनिर्भरता तक, महिलाओं की सफलता की कहानी | USHA Silai School