कंगना रनौत के हिमाचली ठाठ, संसद में पहना 45,000 रुपये का हैंडमेड कोट, दो कारीगरों ने 60 दिन में किया तैयार

Kangana Ranaut's Elegant Saree Look From Parliament : सोशल मीडिया पर भी उनके लुक्स की खूब चर्चा रहती है. लोगों का कहना है कि उनका स्टाइल ट्रेडिशनल इंडियन कपड़ों और मॉडर्न डिजाइन का मिक्सचर है. हाल में कंगना ने एक देसी हैंडमेड कोट पहना जो फैशन के साथ ट्रेडिशन का दमदार मिक्सचर था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कंगना ने संसद में पहना हैंडमेड हिमाचली कोट, इतनी है कीमत

Kangana Ranaut's Elegant Saree Look From Parliament : बॉलीवुड एक्ट्रेस और अब हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत अपने फैशन का जलवा संसद में भी खूब बिखेरती हैं. संसद के बजट सत्र के दौरान इसकी झलक देखने को मिली. साड़ी के साथ कंगना हर दिन अलग-अलग स्टाइलिश कोट पहन कर पहुंचती, जिसे देख लोग उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाते. सोशल मीडिया पर भी उनके लुक्स की खूब चर्चा रहती है.

लोगों का कहना है कि उनका स्टाइल ट्रेडिशनल इंडियन कपड़ों और मॉडर्न डिजाइन का मिक्सचर है. हाल में कंगना ने एक देसी हैंडमेड कोट पहना जो फैशन के साथ ट्रेडिशन का दमदार मिक्सचर था.

कंगना का पार्लियामेंट लुक

ग्रीन, ऑरेंज और ब्लैक कलर में ये मल्टीकलर ओवरकोट कंगना के स्टाइल को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा रहा था. इस कोर्ट को कंगना ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी के साथ पेयर किया. इसके साथ उन्होंने बालों में बन बनाया और अपने लुक को ब्लैक सनग्लास के साथ पूरा किया. पैरों में उन्होंने ब्राउन कलर का बेली शूज पहना, जिसके साथ उनका लुक एकदम फॉर्मल और स्टाइलिश लगा.

Also Read: अनुष्का शर्मा का व्हाइट सूट लुक, सॉफ्ट फेस्टिव अंदाज में दिखीं बेहद खूबसूरत, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!

कंगना के मल्टी कलर कोट की खासियत

देसी ऊन से बने इस ओवर कोट को कुल्लू की महिला कारीगरों ने पारंपरिक विधि यानी हथकरघा से काता और बुना है. ये हिमाचल की समृद्ध वस्त्र परंपरा के मॉडर्न लुक को दिखाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कोट पूरी तरह से प्राकृतिक रंगों से बना है और हैंडमेड है. इसे बनाने के लिए प्योर ऊन और वेजिटेबल कलर का इस्तेमाल किया गया है.

Advertisement

Also Read: अनिल कपूर से ऋतिक रोशन तक सॉल्ट एंड पेपर लुक ने बदली सफेद बालों की सोच, अब छुपाएं नहीं, ऐसे करें स्टाइल

कितनी है कोट की कीमत?

कुल्लवी व्हिम्स संस्था की दो महिला कारीगरों ने इस कोट को करीब 60 दिनों में बनाया था. कोट की कीमत की बात करें तो 16 हजार रुपए से शुरू होकर 45 हजार रुपये तक है. कंगना रनौत ने 2025 में कुल्लवी व्हिम्स संस्था के स्टूडियो से चार कोट और एक पठंचू खरीदा था.

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV Ind.AI Summit 2026 में AI एंकर आलिया का जलवा! चौंक जाएंगे देखकर | AI Anchor Demo | Ai Summit