स्टील या ग्लास: किस बर्तन में खाना रखना सबसे सुरक्षित? किचन की ये छोटी गलती बना सकती है बड़ा खतरा!

Steel Vs Glass Containers: गलत कंटेनर में खाना रखने से उसमें केमिकल्स मिल सकते हैं या उसका स्वाद और पोषण खराब हो सकता है. खासकर गर्म खाना रखने के दौरान यह जोखिम और बढ़ जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Food Storage Safety: किचन के लिए सही बर्तन चुनना बहुत जरूरी है. (Image - AI)

Safe Food Containers India: आजकल हेल्थ को लेकर जागरूकता बढ़ी है. लेकिन, हम अक्सर एक अहम चीज को नजरअंदाज कर देते हैं खाना किस बर्तन में रखा जा रहा है. कई लोग प्लास्टिक से दूरी बनाकर अब स्टील या ग्लास का इस्तेमाल करने लगे हैं, लेकिन सवाल ये है कि इन दोनों में से कौन ज्यादा सुरक्षित है? क्या स्टील हमेशा बेहतर है या ग्लास ज्यादा हेल्दी विकल्प है? दरअसल, गलत कंटेनर में खाना रखने से उसमें केमिकल्स मिल सकते हैं या उसका स्वाद और पोषण खराब हो सकता है. खासकर गर्म खाना रखने के दौरान यह जोखिम और बढ़ जाता है. इसलिए यह समझना बेहद जरूरी है कि आपकी किचन में रखा बर्तन आपकी सेहत का दोस्त है या दुश्मन.

स्टील या ग्लास किस बर्तन में रखें खाना? | In which Container Should You Store Food Steel Or Glass?

1. स्टील के बर्तन - मजबूत लेकिन हर चीज के लिए नहीं

स्टील (खासकर फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील) काफी टिकाऊ और सुरक्षित माना जाता है. इसमें बैक्टीरिया कम पनपते हैं और यह टूटता भी नहीं. लेकिन ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा खट्टा या नमकीन खाना लंबे समय तक रखने से स्टील में रिएक्शन हो सकता है. इससे खाने का स्वाद बदल सकता है.

ये भी पढ़ें: क्या आपके घर की बालकनी और खिड़की में कबूतरों ने डाल रखा है डेरा, तो अपनाएं ये 9 आसान तरीके, दोबारा कभी नजर नहीं आएंगे...

2. ग्लास के बर्तन - सबसे न्यूट्रल और सुरक्षित

ग्लास को सबसे सुरक्षित माना जाता है क्योंकि यह रिएक्टिव नहीं होता. इसमें कोई केमिकल लीचिंग नहीं होती. खट्टा, मसालेदार या गर्म खाना भी सुरक्षित रहता है. माइक्रोवेव में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

Advertisement

नुकसान:

  • आसानी से टूट सकता है
  • थोड़ा महंगा और भारी होता है

गर्म खाना रखने में कौन बेहतर?

अगर आप सीधे गरम खाना स्टोर करते हैं, तो ग्लास ज्यादा सुरक्षित विकल्प है. स्टील में बहुत गर्म और एसिडिक खाना रखने से रिएक्शन का खतरा रहता है. ग्लास इस मामले में पूरी तरह सुरक्षित रहता है.

रोजमर्रा इस्तेमाल के लिए क्या चुनें?

अगर आपको टिकाऊ और सस्ता विकल्प चाहिए,  तो स्टील सही है अगर आपको पूरी तरह केमिकल-फ्री और सेफ ऑप्शन चाहिए तो ग्लास बेस्ट है.

Advertisement

क्या दोनों का कॉम्बिनेशन बेहतर है?

हां! एक्सपर्ट्स मानते हैं कि स्टील को रोजमर्रा के स्टोरेज और टिफिन के लिए रखें. ग्लास को खासकर गर्म और खट्टे खाने के स्टोरेज के लिए इस्तेमाल करें.

स्टील और ग्लास दोनों के अपने फायदे हैं, लेकिन अगर बात सेफ्टी और हेल्थ की हो, तो ग्लास थोड़ा आगे निकल जाता है. वहीं, स्टील अपनी मजबूती और सुविधा के कारण अभी भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें:

न लगानी होगी डाई और न ही मेहंदी, बस रोज लगाना है ये तेल, बिना किसी केमिकल के काले होंगे बाल!

1 हजार रुपये में बनाएं अपना लिविंग रूम 5-स्टार होटल जैसा! जानिए स्मार्ट सजावट के जबरदस्त टिप्स

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: 'नहीं की सीजफायर की मांग', Trump के दावे पर ईरान का पलटवार | Iran Vs America | US