विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

विंटर में भी दमकती रहेगी आपकी स्किन, अगर अपनाएंगे ये टिप्‍स

विंटर में भी एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना नहीं भूलें. अगर आप ज्यादा एसपीएफ के होने से स्किन को नुकसान पहुंचने के डर से सनस्क्रीन नहीं लगाती हैं.

Also Read in
विंटर में भी दमकती रहेगी आपकी स्किन, अगर अपनाएंगे ये टिप्‍स
सर्दियों में ज्‍यादातर लोगों की स्किन ड्राइ्र हो जाती है. इससे छुटकारा पाने के लिए हफ्ते में एक बार अपने होंठ, चेहरे और शरीर के स्किन की गहराई से सफाई करें और सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलें. 'वैनिटीकास्क' की मार्केटिंग मैनेजर और 'माईग्लैम' की मेकअप आर्टिस्ट आरजू शाह ने सर्दियों में स्किन की देखभाल करने और रूखेपन से छुटकारा पाने के ये उपाय बताए हैं:

* फटे होंठों की डेड स्किन हटाने के लिए इनकी गहराई से सफाई करें. आप लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं. फिर किसी अच्छी कपंनी का लिप बाम लगा लें.

* स्किन में चमक लाने के लिए रेडिएन्ट और लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल करें. सर्दियों में नैचुरल लुक पाने के लिए पीच और पंपकिन पैलेट, ब्राउंजर का अच्छा विकल्प होते हैं.
 * सर्दियों में बेहतरीन चमकदार स्किन के लिए आप क्रीम वाला ब्लश लगा सकती हैं. कलर और मॉइश्चराइजर वाला ब्लश आपके गालों को उभार देता है.

* हल्के सीरम की तरह के टेक्सचर हाइड्रेटिंग प्राइमर को लगाने से आपका मेकअप एकसार रहेगा और ज्यादा टिकाऊ रहेगा. यह स्किन में ज्यादा चमक या मेकअप होने पर उसे कम कर सही लुक देता है.

* विंटर में भी एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना नहीं भूलें. अगर आप ज्यादा एसपीएफ के होने से स्किन को नुकसान पहुंचने के डर से सनस्क्रीन नहीं लगाती हैं, तो आप बच्चों की सनस्क्रीन क्रीन भी लगा सकती हैं, इससे आपकी स्किन सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षित रहने के साथ ही मुलायम भी रहेगी.
 * स्किन में चमक, नमी बरकरार रखने और निखार लाने के लिए विटामिन ई, सी, बी2 युक्त खुराक लें.

* ठंडी हवाओं के कारण स्किन में रूखापन आना स्वभालिक है, जिससे स्किन रूखी हो जाती है. हफ्ते में कम से एक बार स्क्रब से अच्छी तरह से शरीर की सफाई करें, चेहरे की हफ्ते में एक या दो बार स्क्रब से सफाई करें. इससे आपके रोम छिद्र खुल जाएंगे और मृत स्किन निकल जाएगी.

* फटे होंठ को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए अच्छी कंपनी का लिप बाम जरूर लगाएं. आप चाहे तो वैसलीन या लिप बाम को पैरों पर भी लगा सकती हैं, जिससे पैर मुलायम रहेंगे.

न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस से इनपुट

 
लाइफस्‍टाइल फूड की और खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skin Care Tips For Winters, Skin Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com