Signs Your Body is Vitamin Deficient | Vitamin ki Kami ke Lakshan : विटामिन (Vitamin) की कमी शरीर को कमजोर बना देती है. स्वस्थ रहने के लिए विटामिन की पूर्ति बेहद आवश्यक है. विटामिन हमें स्वस्थ रखने में अहम रोल अदा करते हैं. मुख्य रूप से विटामिन 13 प्रकार के होते हैं, जो शरीर को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते हैं. शरीर की एक-एक कमी को विटामिन के सेवन से पूरा किया जा सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि शरीर खुद बता देता है कि किस विटामिन की कमी हो रही है.
Vitamin ki Kami Ke Lakshan: विटामिन को दो कैटेगरी वसा में घुलनशील (A, D, E, K) और जल में घुलनशील (B-कॉम्प्लैक्स और C) में बांटा गया है. विटामिन शरीर को ऊर्जा नहीं देते, लेकिन बीमारियों से रक्षा जरूर करते हैं. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इन 5 बीमारियों के चलते शरीर में कौन से विटामिन की कमी हो रही है और इन्हें कैसे पूरा किया जा सकता है.
शरीर में होने वाली ये समस्याएं हैं इन विटामिन्स की कमी के संकेत
जल्दी बाल सफेद होना (Gray Hair)
Vitamin A ki Kami Ke Laksha: कई लोग होते हैं, जिनके विभिन्न कारणों से बाल सफेद होते हैं, लेकिन विटामिन के नजरिए से देखें तो बायोटिन (Biotin) की कमी से बाल जल्दी सफेद होते हैं. इसलिए बालों का काला बनाए रखने के लिए हफ्ते में दो बार मशरूम का सेवन करें.
पीठ में लगातार दर्द रहना (Persistent Back Pain)
Vitamin D ki Kami Ke Laksha: कई लोगों को पीठ में लगातार दर्द की शिकायत रहती है. पीठ में दर्द कैल्शियम की कमी से होता है और कैल्शियम की कमी विटामिन D से पूरी होती है. ऐसे में विटामिन D के लिए रोजाना अंडा और दही का सेवन करें, जिससे हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं.
Also Read: इन 5 बीमारियों के लिए रामबाण है मखाने वाला दूध, बस इस समय करें सेवन
Photo Credit: Image Credit: Pexels
होंठों का बार-बार फटना (Chapped Lips)
Vitamin B ki Kami Ke Laksha: होठ फटना भी एक आम समस्या है. होंठ फटने के अलग-अलग कारण हैं, लेकिन इस समस्या का निदान विटामिन B और ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर किया जा सकता है. दलिया में केला मिलाकर खाने से भी होंठ फटने की समस्या खत्म हो जाती है.
चेहरे पर ज्यादा पिंपल होना (Excessive Pimples On The Face)
Vitamin E ki Kami Ke Laksha: खासकर लड़कियों में चेहरे पर पिंपल होना बहुत आम बात हैं. लड़कियां इस समस्या को लेकर बहुत चिंतित रहती हैं. चेहरे पर पिंपल ना हो, इसके सुबह खाली पेट भीगे बादाम खाएं, क्योंकि चेहरे पर पिंपल विटामिन E की कमी से होते हैं.
Photo Credit: Pexels
दिनभर थकान महसूस होना (Tiredness)
Vitamin B12 ki Kami Ke Laksha: आखिर में भागदौड़ भरी जिंदगी में तकरीबन सभी लोग दिनभर थकान महसूस करते हैं. विटामिन B2 /B12 कमी से शरीर टूटने लगता है. इसलिए अंगूर, दही, पनीर और मछली के सेवन से थकान की समस्या को दूर किया जा सकता है. इसी के साथ लाइफस्टाइल में भी बदलाव करने की जरूरत है.