बाल झड़ने से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, खुद-ब-खुद दिखेगा असर

How to prevent hair loss: अगर आप भी झड़ते बालों की वजह से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों को अपनाकर इससे राहत पा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
How to prevent hair loss: बालों का झड़ना कैसे बंद करें.

How To Prevent Hair Loss: लंबे, घने और शाइनी बाल न सिर्फ हमारी सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि हमारी सेहत का हाल भी बंया करते हैं. लेकिन आज के समय में बालों से जुड़ी समस्याएं काफी देखी जाती हैं. हेयर फॉल यानि बालों का झड़ना और गंजापन इससे आजकल सभी परेशान हैं. इसकी कई वजह हैं जैसे, खान-पान में गड़बड़ी, पोषण की कमी, केमिकल प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल आदि. अगर आप भी अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं, इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं.

बालों को झड़ने से कैसे रोकें- (How to stop hair fall)

1. मेहंदी और सरसों का तेल- 

मेहंदी और सरसों के तेल के इस्तेमाल से बालों को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है. क्योंकि मेंहदी बालों को झड़ने से रोक सकती है.  आमतौर पर मेहंदी का इस्तेमाल सफेद बालों को छुपाने और बाल लंबे करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इससे बालों का झड़ना भी रोक सकते हैं. वहीं सरसों का तेल बालों के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है.

कैसे करें इस्तेमाल- बालों को झड़ने से रोकने के लिए आपको मेंहदी के कुछ पत्तों को सरसों के तेल में उबालना है और ठंडा होने पर इस तेल से सिर की मालिश करना है. इसे हफ्ते में 2-3 बार अप्लाई कर सकते हैं. 

2. दही और बेसन का जादू

दही और बेसन सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने ही नहीं सुंदरता के लिए भी कमाल माने जाते हैं. इन दोनों के इस्तेमाल से बालों को झड़ने से रोक सकते हैं. 

कैसे करें इस्तेमाल- दही और बेसन को एक साथ मिक्स करें और उसमें थोड़ा सा नींबू मिलाकर सिर पर अच्छी तरह से लगाएं. कुछ घंटे बाद सिर को गुनगुने पानी और माइल्ड शैंपू से अच्छी तरह से धो लें. ऐसा आप हफ्ते में एक बार जरूर करें. 

ये भी पढ़ें- फोन से च‍िपका रहता है बच्‍चा? खुद को कोसना और बच्‍चों को ड़ाटना करें बंद, जानें असली दोषी कौन

Advertisement

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

Featured Video Of The Day
Georgia Plane Crash: Highway पर Emergency Landing, Cars से भिड़ा विमान, Video देख रूह कांप जाएगी