उंगली पर अचानक फंसने लगी है रिंग तो यह हो सकती है वजह, एक्सपर्ट ने बताया कैसे दूर होगी यह फूली उंगलियों की दिक्कत

Swollen Finger: 2 दिन पहले जो रिंग उंगली पर आराम से फिट हो रही थी वो अचानक टाइट हो जाए तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपने वजन बढ़ा लिया है. इसकी वजह इंफ्लेमेशन भी हो सकती है. एक्सपर्ट से जानिए कैसे दूर होगी उंगलियों की यह सूजन. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Why Ring Doesn't Fit Suddenly: एक्सपर्ट ने बताया क्यों उंगलियों पर अचानक टाइट हो जाती है अंगूठी. 

Expert Tips: उंगली पर जो अंगूठी आसानी से घुस जाती है वही एक से दो दिनों में टाइट होने लगती है. ऐसे में पहला ख्याल तो यही आता है कि शायद वजन बढ़ने (Weight Gain) के कारण उंगलियां फूल गई हैं और अंगूठी अब फिट नहीं हो रही. लेकिन, किसी का भी वजन इतनी तेजी से नहीं बढ़ता कि चंद दिनों में ही उंगली पर अंगूठी अड़ने लगे और आराम से निकलने का नाम ना ले. असल में यह इंफ्लेमेशन या कहें सूजन के कारण होता है. कई बार शरीर में टॉक्सिंस जमने से भी ऐसा होता है. इस इंप्लमेशन को कम करने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन कथूरिया की बताई ड्रिंक और कुछ टिप्स काम आएंगे. सिमरन ने इस एंटी-इंफ्लेमेटरी टी (Anti Inflammatory) को बनाने की रेसिपी भी शेयर की है जिसे आसानी से फॉलो करके इस चाय को तैयार किया जा सकता है.

दिनभर सोकर रात में क्यों जागता रहता है बच्चा? डॉक्टर ने बताई वजह और सोल्यूशन, नई मां के लिए दी खास सलाह

उंगलियों की सूजन के घरेलू उपाय | Home Remedies For Swollen Fingers 

न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन कथूरिया का कहना है कि उंगलियों की इस इंफ्लेमेशन या सूजन के कुछ कारण हो सकते हैं, जैसे ज्यादा नमक का सेवन, डिहाइड्रेशन और खराब गट हेल्थ की वजह से बॉडी वॉटर रिटेन कर लेती है. इस एंटी-इंफ्लेमेटरी टी को पीकर यह दिक्कत कम हो सकती है. 

इस एंटी-इंफ्लेमेटरी टी को बनाने के लिए एक बर्तन में पानी, हल्दी, सौंफ और आजवाइन डालकर पका लें. इस चाय को पीने पर उंगलियों की सूजन (Swelling) कम होगी, चेहरे की पफीनेस और सूजन कम हो जाएगी, पाचन बेहतर होगा, शरीर से एक्सेस वॉटर रिटेंशन निकल जाएगा, वेट मैनेजमेंट में मदद मिलेगी और पूरे शरीर की इंफ्लेमेशन कम हो जाएगी. 

Advertisement

यह चाय पीने के अलावा, हाथों को कुछ देर ऊपर की तरफ रखने और ठंडे पानी में डुबोकर रखने पर भी राहत मिल जाएगी. 

Advertisement

अंगूठी फंस गई है तो कैसे निकालें 

  • अगर सूजन की वजह से उंगली में अंगूठी फंस गई है तो उसे खींचतान करके ना निकालें नहीं तो इससे टिशूज डैमेज हो सकते हैं. ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखकर सही तरह से अंगूठी को निकालकर उंगली से अलग करें. 
  • उंगली पर तेल लगाकर अंगूठी निकाली जा सकती है. 
  • साबुन को उंगली पर मलें. इससे रिंग आसानी से फिसलकर उंगली से निकल जाती है.. 
  • डेंटल फ्लॉस या फिर किसी धागे को अंगूठी के चारों तरफ लपेटकर फिर उसे निकालने की कोशिश की जा सकती है. 
  • अगर रिंग से उंगली कट रही है, नीली पड़ गई है या फिर सूजन जरूरत से ज्यादा बढ़ गई है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Strait Of Hormuz | LPG | हजारों टन LPG लिए भारत पहुंचा शिवालिक, पैनिक बुकिंग भी घटी...
Topics mentioned in this article