Homemade bath powder : नहाते समय आप शरीर की साफ-सफाई के लिए साबुन या फिर बॉडी शैंपू का इस्तेमाल करते हैं. इससे आपके शरीर की डीप क्लीनिंग हो जाती है. लेकिन आपकी स्किन अगर बहुत ज्यादा रुखी और बेजान हो रही है, तो फिर आपके लिए हम यहां पर एक होम मेड नैचुरल बाथ पाउडर बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आसानी से आप घर पर रेडी कर सकते हैं. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं...
डायबिटीज के मरीज कभी न खाएं ये सब्जी, ब्लड शुगर लेवल हो सकता है गड़बड
नैचुरल बाथ पाउडर सामग्री - Natural Bath Powder Ingredients
इसे बनाने के लिए चने की दाल, सुखी तुलसी की पत्ती, सूखी नीम की पत्ती, सूखी गुलाब पंखुड़ियां, सूखा संतरे का छिलका, हल्दी और चंदन पाउडर चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे बनाएं नैचुरल बाथ पाउडर - How to Make Natural Bath Powder
सबसे पहले तुलसी, नीम, गुलाब की पंखुड़ी को अच्छे से ब्लेंडर में पीसकर पाउडर तैयार कर लीजिए. अब इसे अलग कंटेनर में रख लीजिए. इसके बाद आप संतरे के छिलके को भी ब्लेंड करते हुए पाउडर तैयार कर लीजिए और कंटेनर में निकाल लीजिए. अब चने दाल को ब्लेंड करके पाउडर बना लीजिए. अब आप इसमें चंदन और हल्दी पाउडर ऐड करिए. अब इन सारी सामग्रियों को एक कंटेनर में अच्छे से स्टोर कर लीजिए.
कैसे करें यूज और इसके फायदे - How to use and its benefits
- अब आप नहाने से पहले इस पाउडर को एक कटोरी में 2 चम्मच निकाल लीजिए. फिर इसमें पेस्ट बनाने के लिए पानी या फिर दूध मिक्स कर लीजिए. आप चाहें तो इसमें शहद भी मिक्स कर सकती हैं. इस मिश्रण को आप अब कुछ देर के लिए रख दीजिए. फिर आप इसे साबुन की तरह पूरे शरीर पर लगाइए और मसाज दीजिए.
- 5 मिनट के बाद आप इसे पानी से अच्छे से क्लीन कर लीजिए. अब आप अच्छे से नहा लीजिए. इसके बाद आप टॉवेल से शरीर को अच्छे से सूखा लीजिए और मॉइश्चराइजर अप्लाई करिए. इस तरह आपके शरीर से सारी ड्राईनेस दूर होगी और नमी बरकरार रहेगी.
- वहीं, इस लेप को लगाने के बाद आपकी स्किन अच्छे से एक्सफोलिएट भी हो जाएगी. इससे आपकी त्वचा चमकदार और फ्रेश नजर आएगी. इसके अलावा जिनकी त्वचा बहुत सेंसिटिव है उनके लिए यह मैजिकल साबित हो सकता है.
- यह लेप आपके शरीर को संक्रमण से भी बचाने का काम करता है. आपको बता दें कि इस्तेमाल हुई हल्दी, चंदन पाउडर एंटीबैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीफंगल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो आपकी स्किन के लिए रामबाण साबित हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं