Raksha Bandhan 2024: बहन और भाई के प्रेम को समर्पित रक्षा बंधन हिंदु त्योहार है जो देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाता है. बहनें इस दिन अपने भाई के हाथों पर प्रेम सूत्र यानी राखी (Rakhi) बांधती हैं और भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं. रक्षाबंधन मनाने को लेकर कहा जाता है कि इस दिन बहनें अपने भाई के हाथों पर राखी नहीं बल्कि रक्षा का सूत्र बांधती हैं. राखी भाई का बहन के प्रति वादा भी होता है कि वह वचन लेता है कि अपनी बहन की हमेशा रक्षा करेगा. रक्षाबंधन बहन और भाई के प्रेम को बढ़ाने वाला दिन कहा जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास के महीने में मनाया जाता है. इस साल 19 अगस्त, सोमवार के दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा. यहां कुछ ऐसे तरीके दिए गए हैं जिनसे भाई अपनी बहन (Sister) को रक्षाबंधन पर खुश कर सकते हैं. इस तरह का सरप्राइज पाकर बहन का दिन बन जाएगा.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
रक्षाबंधन पर कैसे करें बहन को सरप्राइज | How To Surprise Sister On Raksha Bandhan
केक से करें सुबह की शुरूआत - रक्षाबंधन के दिन सुबह-सुबह केक से बहन को सरप्राइज दिया जा सकता है. स्वादिष्ट केक ही नहीं बल्कि आपका इतना सोचना भर भी बहन को खुश करने और स्पेशल फील करवाने के लिए काफी है.
कोई ट्रिप करें प्लान - घूमना-फिरना लगभग सभी को अच्छा ही लगता है. ऐसे में बहन के साथ कहीं घूमने का या फिर उसे कहीं घूमने भेजने का प्लान बनाया जा सकता है. ट्रिप (Trip) की टिकेट्स गिफ्ट में दी जा सकती हैं या फिर रक्षाबंधन पर ना सही लेकिन उससे एक-दो दिन बाद कहीं घूमने निकला जा सकता है.
कॉलेस्ट्रोल, डायबिटीज और PCOS को दूर रखती हैं ये भीगी हुई चीजें, न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा खाएं खाली पेट
कोई वर्कशॉप बुक कर सकते हैं - आजकल कई तरह के ऐसे वर्कशॉप (Workshop) हैं जो लड़कियों को बेहद पसंद आते हैं. चाहे प्रिंटिंग वर्कशॉप हो, पेंटिंग वर्कशॉप हो, मिट्टी के बर्तन बनाने की वर्कशॉप हो या फिर किसी और एक्टिविटी की वर्कशॉप. वर्कशॉप कुछ घंटों की ही होती है लेकिन इनमें मजा आता है और कुछ नया सीखने को मिलता है सो अलग.
दे सकते हैं किसी क्लास की फीस - अपनी बहन की रुचि के अनुसार उसे डांस क्लास, योगा क्लास, जुम्बा या फिर जिम वगैरह जॉइन करने के लिए उसे फीस दे सकते हैं. यह गिफ्ट (Gift) बहन को खुश कर देगा और उसकी फाइंनेशियल हेल्प भी हो जाएगी.
गिफ्ट्स हैं अच्छी चॉइस - बहन को उसकी पसंद का कोई गिफ्ट दिया जा सकता है. यह गिफ्ट उसकी पसंद की किताबें हो सकती हैं, उसकी पसंद के कपड़े, कोई एक्सेसरी, कमरे का कोई सामान, उसकी जरूरत का कोई सामान या कुछ और हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं