विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2017

राहुल गांधी की ऐसी तस्वीरें जिन्हें देख आप भी कहेंगे...वो STAR से कम नहीं

राहुल गांधी एक्सपेरिमेंट कम करते हैं लेकिन उनका अंदाज किसी स्टार से कम नहीं. यहां देखिए उनकी वो चुनिंदा तस्वीरें जिनके आगे नरेंद्र मोदी भी फेल हैं. 

राहुल गांधी की ऐसी तस्वीरें जिन्हें देख आप भी कहेंगे...वो STAR से कम नहीं
राहुल गांधी का फैशन
  • राहुल गांधी एक्सरपेरिमेंट कम करते हैं
  • राहुल गांधी का स्टाइल स्टार से कम नहीं
  • लड़कियों के बीच पॉपुलर हैं राहुल
नई दिल्ली: गुजरात में कांग्रेस और बीजेपी में से जीत किसकी होगी ये फैसला सोमवार 18 दिसम्बर को होगा. इस चुनाव को जीतने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने लगातार कई रैलियां और प्रेस मीट किए. दोनों अपने-अपने तरीकों से लोगों से रू-ब-रू हुए. अब ऐसे में फैन फॉलोइंग की बात की जाए तो पीएम मोदी के बारे में हर दिन उनके भाषणों, कपड़ों, खाने-पीने से जुड़ी बातें मीडिया में चलती रहती हैं. हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए ओबीसी एकता मंच के नेता अल्‍पेश ठाकोर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा था कि पीएम मोदी रोजाना चार लाख रुपये के मशरूम खा रहे हैं, जिससे उनके गाल लाल हो रहे हैं. ठाकोर के मुताबिक ताइवान से आने वाले एक मशरूम की कीमत 80 हजार रुपये है और पीएम मोदी हर रोज ऐसे पांच मशरूम खा रहे हैं.  

ये भी पढ़े - सामने आई विराट-अनुष्का के हनीमून की तस्वीर, ठंड में क्लिक की ऐसी फोटो

सिर्फ लाल गाल ही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी के कपड़े भी सुर्खियां बटोरते हैं. लेकिन आज यहां आपको कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के फैशन के बारे में बता रहे हैं. हमेशा ही राहुल गांधी से जुड़ी चुनावी खबरे ही मीडिया में चलती हैं. लेकिन आज यहां उनके फैशन और स्टाइल के बारे में बता रहे हैं, जिसे आपने पहले नोटिस नहीं किया होगा. राहुल गांधी एक्सरपेरिमेंट कम करते हैं लेकिन उनका अंदाज किसी स्टार से कम नहीं.

ये भी पढ़ें - मिलिए उन 8 लोगों से जिन्होंने विराट-अनुष्का की शादी को बनाया साल की सबसे चर्चित शादी

नीचे फोटो में देखिए तेलंगाना में एक एमएलए से सम्मानित होते राहुल गांधी. इस सम्मेलन में वो हमेशा की तरह सफेद कुर्ते और पजामे में नहीं बल्कि बहुत ही कूल पोलो टी-शर्ट में हैं. इस ग्रे कलर के कैज़ुअल लुक में वो किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं लग रहे हैं. इससे पहले भी इस लुक में वो कई क्रिकेट मैचों में दिख चुके हैं. 
 
rahul

कुर्ते के साथ डेनिम पहनना कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं हो सकता. इसी लुक में राहुल गांधी भी नज़र आए. उनका ये सफेद कुर्ते के साथ ब्लू जींस वाला कॉम्बिनेशन कभी पीएम मोदी ने भी नहीं ट्राय किया होगा. 
 
rahul

लोगों के पास जाकर उनके गले मिलना साथ फोटो क्लिक करवाना एक स्टार क्वालिटी की पहचान होती है. इसका सबसे बढ़िया उदाहरण राहुल गांधी की ये तस्वीर है जहां वो लोगों के साथ सेल्फी क्लिक करवा रहे हैं. 
 
rahul

लड़कियों के बीच राहुल गांधी के लिए दीवानगी किस हद तक है इसका साफ नज़ारा आप इस तस्वीर में देख सकते हैं. ये फोटो गुजरात रैली की ही है, जब उनकी एक फैन फोटो के लिए गाड़ी के ऊपर चढ़ गई थी. 
 
rahul

ब्लू टी-शर्ट में क्रिकेट मैच देखते हुए इस राहुल गांधी को देखकर कोई कह सकता है कि वो इतनी बड़ी रातनीतिक पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष हैं? उनका यह सूपर कूल अंदाज ही उन्हें स्टार बुलाने के काफी है. 
 
rahul

राजस्थानी अंदाज में बांधनी साफा पहने राहुल गांधी. राहुल ने सफेद कुर्ते के साथ इस मल्टीकलर साफा को पहना. इनके इस लुक से तो साफ है कि चुनावों के दौरान रैलियों में लोगों के रंग में रंगना कोई राहुल गांधी से सीखे.   
 
rahul

देखें वीडियो - अल्पेश ठाकोर के विवादित बोल, ताइवान का मशरूम खाकर गोरे हो गए हैं पीएम
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi In Gujrat, Rahul Gandhi Fashion, Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Fashion And Style
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com