बच्चे की सही परवरिश के लिए माता-पिता अपनाएं ये जरूरी टिप्स...

Respectful Parenting Guide: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा अच्छे संस्कार और गुणों वाला बने. लेकिन आज की हमारी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में उतना समय नहीं दे पाते जितना देना चाहिए. ऐसे में बच्चों की अच्छी परवरिश कैसे करें. अगर आप भी इन्हीं सारे सवालों के जवाब चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Parenting Guide: बच्चे को अच्छी परवरिश कैसे दें.

Respectful Parenting Guide: आज के मार्डन समय में कई माता-पिता को समझ नहीं आता है कि वो अपने बच्चे की परवरिश अच्छे से करने के लिए क्या करें. क्योंकि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में पैसा कमाना, करियर बनाना और फिर बच्चे की परवरिश करना एक चुनौती से कम नहीं है. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा संस्कारी, पढ़ाई में तेज और समाज में अच्छा नाम करें. तो चलिए जानते हैं बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए माता-पिता को क्या करना चाहिए. 

 माता-पिता बच्चे की अच्छी परवरिश के लिए क्या करें-

​1. बच्चों को वक्त दें-

​आज के इस मार्डन समय में माता-पिता बच्चों की हर डिमांड को पूरा करते हैं, अगर बच्चे उनसे खिलौना मांगा, तो महंगा खिलौना दिला देते हैं. लेकिन जो हमें देना चाहिए वहीं नहीं देते हैं और वो है वक्त. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चे की अच्छी परवरिश हो तो आप उसे समान नहीं वक्त दें. अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो कम से कम 1 घंटा या 30 मिनट जरूर दें.

​2. स्क्रीन टाइम कम करें-

​आज के समय में अगर बच्चा रो रहा है, तो हम उसे चुप कराने के लिए मोबाइल दे देते हैं या खाना खिलाने के लिए मोबाइल दे देते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बच्चे के लिए कितना खतरनाक है. क्योंकि ज्यादा स्क्रीन टाइम बच्चों की आंखों के साथ-साथ उनके दिमाग और बोलने की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए जब भी आप घर पर है, तो बच्चे को मोबाइल कम दें और खुद भी कम चलाएं. 

Photo Credit: Pexels बच्चे के सामने खुद भी मोबाइल, टैबलेट कम चलाएं.

​3. किसी से तुलना न करें- 

कभी भी अपने अपने बच्चे की किसी से भी तुलना न करें, चाहे वो पढ़ाई में कमजोर हो. क्योंकि इससे बच्चे का आत्मविश्वास (Self-confidence) कम होता है. अपने बच्चे की तुलना किसी और से करने के बजाय, उसकी खूबियों की तारीफ करें. इससे बच्चे का प्रोत्साहन बढ़ेगा. 

​4. गलती पर उन्हें समझाएं-

​जब बच्चा कोई गलती करें, तो उसे चिल्लाने की जगह समझाएं. छोटी-छोटी बात पर चिल्लाने से बच्चा आपसे डरने लगेगा और अगली बार अपनी गलती छिपाने के लिए झूठ बोल सकता है. इसलिए गुस्सा करने के बजाय शांति से बैठें और उसे समझाएं. 

​5. खुद रोल मॉडल बनें-

​छोटे बच्चे मिट्टी के कच्चे घड़े की तरह होते हैं, आप उन्हें जैसा ढालेंगे वो वैसे ही बनेंगे. इसलिए आप खुद वैसे बने जैसे बच्चे को बनाना चाहते हैं, क्योंकि बच्चे देखकर ज्यादा सीखते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा सच बोले, तो आप भी उसके सामने झूठ न बोलें. अगर आप चाहते हैं कि वो किताबें पढ़े, तो आपको भी हाथ में किताब पकड़नी होगी.

Advertisement

Faqs | सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल- sabse jyada poochhe jane wale sawal

​1. सवाल- बच्चे को जिद्दी होने से कैसे रोकें?

जवाब- बच्चे को जिद्दी होने से रोकने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है उनके साथ धैर्य (patience) रखें. उनकी हर मांग न मानें, लेकिन उनकी भावनाओं को समझें. 

2. सवाल- बच्चे में आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं?

जवाब- बच्चे में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उनकी छोटी-छोटी उपलब्धियों (achievements) पर उनकी तारीफ करें. 

3. सवाल- बच्चे की पढ़ाई के लिए घर में माहौल कैसे बनाएं?

जवाब- बच्चे की पढ़ाई के लिए घर में माहौल शांत और व्यवस्थित जगह तय करें. उन्हें किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करें और खुद भी उनके सामने पढ़ें.

Advertisement

4. सवाल- बच्चे को मानसिक रूप से मजबूत कैसे बनाएं?

जवाब- बच्चे को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उनके साथ खुलकर बात करें और उन्हें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए कहें. उन्हें समझाएं कि चुनौतीपूर्ण स्थितियों में हार मानने के बजाय सामना कैसे करें.

ये भी पढ़ें- चावल खाने से नहीं निकलता पेट, Doctor ने बताई असली वजह होती है...

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Donald Trump चुनेंगे ईरान का नया Supreme Leader? | Bharat Ki Baat Batata Hoon