विज्ञापन

काले चने की सब्जी खाकर हो गए हैं बोर? इस बार बनाएं उत्तराखंड का मशहूर प्रोटीन से भरपूर काले चने का फाणु

Pahadi Kala Chana Phanu Recipe: उत्तराखंड का पारंपरिक चने का फाणु काले चने, पहाड़ी मसालों और सरसों के तेल के तड़के से तैयार होता है. इसका स्वाद चावल और मंडुए की रोटी के साथ बढ़ जाता है. जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी.

काले चने की सब्जी खाकर हो गए हैं बोर? इस बार बनाएं उत्तराखंड का मशहूर प्रोटीन से भरपूर काले चने का फाणु
चने का फाणु बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए
ndtv

सर्दियों में कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो इस बार रोज की दाल-सब्जी छोड़कर उत्तराखंड की मशहूर डिश चने का फाणु बनाकर देखिए. पहाड़ों में बनने वाली यह पारंपरिक रेसिपी काले चने से तैयार की जाती है. इसकी खासियत है कि इसमें चने को साबुत रखने के बजाय दरदरा पीसकर मसालों के साथ पकाया जाता है. सरसों के तेल और पहाड़ी जखिया का तड़का इसके स्वाद को और खास बना देता है. इसे गरमागरम चावल या मंडुए की रोटी के साथ खाया जाता है. आइए जानते हैं घर पर पहाड़ी स्टाइल में चने का फाणु बनाने का आसान तरीका.

चने का फाणु बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए?

इस पारंपरिक डिश को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा खास सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर में मौजूद मसालों से ही इसका स्वाद तैयार किया जा सकता है. सबसे पहले काला चना 1 कप (रातभर भिगोया हुआ), सरसों का तेल 3 से 4 बड़े चम्मच, जीरा 1 छोटा चम्मच, राई या जखिया आधा छोटा चम्मच, हींग 1 चुुटकी, प्याज और टमाटर 1-1 बारीक कटा हुआ, लहसुन 6 से 7 कलियां, अदरक 1 इंच का टुकड़ा, हरी मिर्च- 2, सूखी लाल मिर्च-2, साबुत धनिया 1 बड़ा चम्मच, हल्दी, लाल मिर्च और धनियाा पाउडर आधा से 1 छोटा चम्मच, गरम मसाला और नमक स्वादानुसार और हरा धनिया गार्निश के लिए. 

सबसे पहले काले चने का तैयार करें पेस्ट

फुट एक्सपर्ट ने बताया कि सबसे पहले रातभर भीगे हुए काले चने को अच्छी तरह धोकर पानी निकाल दें. अब इन्हें मिक्सीी में डालें. साथ में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च मिलाकर दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि चनेे का पेस्ट बहुत ज्यादा बारीक न हो.

ऐसे तैयार करें पहाड़ी फाणु का मसाला

अब साबुत जीरा, धनिया और सूखी लाल मिर्च को सिलबट्टे या मिक्सी में दरदरा कूूट लें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिलाकर थोड़ा पानी डालें और मसााले का पेस्ट तैयार कर लें.

सरसों के तेल और जखिया का लगाएं तड़का

अब लोहे की कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें.  इसमें जीरा, राई या जखिया और हींग डालें. इसके बाद प्यााज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब टमाटर और नमक मिलाकर पकाएं. जब टमाटर गल जाएं तो तैयार मसालेे का पेस्ट डालकर कुुछ देर भूनें.

ये भी पढ़ें- राजस्थानी स्टाइल में प्याज की सब्जी कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी

गरमागरम चावल के साथ करें सर्व

बता दें कि  कड़ाही में पिसा हुआ काले चने का पेस्ट डालकर मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं. जरूरत के मुताबिक पानी डालें और धीमी आंच पर पकाएं. चने का मिश्रण अच्छीी तरह पक जाए और मनचाही गाढ़ी ग्रेवीी बन जाए तो ऊपर से हरा धनिया डाल दें. तैयार है उत्तराखंड का पारंपरिक चने का फाणु. इसे गरमाागरम चावल या मंडुए की रोटी के साथ परोसें.

ये भी पढ़ें- बिना दूध के खीर कैसे बनाएं? जानें स्वादिष्ट और सीक्रेट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Phanu Recipe, Uttarakhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com