- डायबिटीज में अच्छी साबित होती है यह रोटी.
- इसे बनाना है बेहद आसान.
- ब्लड शुगर लेवल भी होता है कंट्रोल.
Diabetes Diet: रोटी-सब्जी हर डाइट का खास हिस्सा है. जबतक थाली में रोटी नजर ना आ जाए तबतक खाना अधूरा लगने लगता है. यूं तो आमतौर पर आटे की रोटी (Wheat Chapati) बनाकर खाई जाती है लेकिन इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की अत्यधिक मात्रा होती है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं है. डायबिटीज में खाने के लिए आटे के बजाय ओट्स की रोटी (Oats Roti) बनाकर खाई जा सकती है. ओट्स के आटे से बनी रोटियां (Oats Flour Chapati) डायबिटीज में किस तरह से फायदेमंद हैं और इसे किस तरह से बनाकर खाया जाए आप भी जान लीजिए.
डायबिटीज में ओट्स की रोटी | Oats Roti in Diabetes
ओट्स ऐसा पूर्ण अनाज है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा साबित होता है. फाइबर से भरपूर होने के साथ ही यह कैलोरी में कम होता है और इसे खाने पर रक्त में ग्लूकोज या शुगर धीमी गति से रिलीज होता है जिस चलते अचानक से ब्लड शुगर (Blood Sugar) में वृद्धि होने की संभावना ना के बराबर होती है. लगभग 100 ग्राम ओट्स में 68 कैलोरी और 21 ग्राम तक फाइबर पाया जाता है. वहीं, ओट्स का सेवन भी आसान है. इसे स्नैक से लेकर ब्रेड और रोटी के रूप में भी खाया जा सकता है. डायबिटीज मैनेज (Diabetes Management) करने वाली ओट्स की रोटी को निम्न तरीके से बनाया जा सकता है.
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV World Summit में बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले संन्यासी -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV World Summit में बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले संन्यासी -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
ओट्स - एक कर भरकर
गेहूं का आटा - एक कप
प्याज - आधा कप
धनिया - कटा हुआ एक चम्मच
नमक - एक चम्मच
पानी - जरूरतनुसार
- ओट्स को पीसकर सभी सामग्री के साथ मिला लें.
- इसमें पानी डालें और आटा गूंथे.
- ढक्कर लगभग 10 मिनट के लिए अलग छोड़ दें.
- तवा गर्म करें और जिस तरह समान्य आटे की रोटियां बनती हैं बिल्कुल वैसे ही बनाएं.
- इस ओट्स के आटे की रोटी अपनी मनपसंद सब्जी के साथ स्वाद लेकर खाएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
'विक्रम वेधा' के ट्रेलर के स्पेशल प्रिव्यू पर साथ नजर आए ऋतिक रोशन और सबा आजाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं