भारतीय नेता जो पहनते हैं महंगे कपड़े
- जयललिता की महंगी साड़ियां
- मायावती के ब्रैंडेड जूते
- नरेंद्र मोदी का सूट
नई दिल्ली:
पहले भारतीय नेता सिर्फ सादे धोती-कुर्ते और सूती साड़ियों में नज़र आते थे. लेकिन अब वक्त बदल चुका है आज के पॉलिटिशियन किसी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं. वो अब महंगे कपड़े और एक्सेसरीज़ में दिखते हैं. लाखों करोड़ों के गहने और कपड़े पहनते हैं. हाल ही में राहुल गांधी एक ब्लू विंटर जैकेट में दिखे, जिसकी कीमत 63 हज़ार 400 रु. है. इस जैकेट को लेकर बीजेपी ने उनपर तंज भी कसा. लेकिन आपको बता दें इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी अपने नाम से बुने गए एक सूट में दिखे थे, जो 4.31 करोड़ में निलाम हुआ था. खैर, इन दोनों के साथ ही यहां देखिए कि कौन-से और ऐसे पॉलिटिशियन हैं जो महंगे कपड़े पहनते हैं.
राहुल गांधी की ऐसी तस्वीरें जिन्हें देख आप भी कहेंगे...वो STAR से कम नहीं सोनियां गांधी की साड़ियां
यह हमेशा सादी कॉटन खादी की साड़ियों में दिखें लेकिन वह बहुत महंगी और खास होती हैं. सोनिया गांधी की ज़्यादातर साड़ियां दिल्ली की डिज़ाइनर नीरू कुमार ही बनाती हैं. इनकी कॉटन और खादी की साड़ियों की सोनिया गांधी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड डीवा रेखा भी फैन हैं.
शाहरुख खान की बेटी के इस व्हाइट टॉप की कीमत जानकर मुंह से निकल जाएगा OMG!

मायावती के जूते
यह भी अपनी लग्ज़री लाइफ के लिए जानी जाती हैं. दिखने में जितनी सादा लेकिन रहने का तरीका एकदम लग्जरी. विकीलीक्स के मुताबिक बसपा अध्यक्ष मायावती को जूतों का बहुत शौक है. वह अपने कपड़ों के साथ इतना एक्सपेरिमेंट ना करें लेकिन फुटवेयर का खास ध्यान रखती हैं. इनके मुताबिक मायावती के जूते खरीदने के लिए उनका प्राइवेट जेट मुम्बई जाया करता था और वहां से उनके फेवरेट ब्रैड के शूज़ आते थे.
रानी मुखर्जी के इस ब्लैक जैकेट की कीमत जानकर आपके मुंह से निकलेगा OMG!

जयललिता की महंगी साड़ियां
तमिलनाडु की 3 बार मुख्य मंत्री रह चुकीं जयललिता साड़ियों की बहुत शौकीन थीं. उनके पास 10 हज़ार से ज़्यादा महंगी से महंगी साड़ियों का कलेक्शन था. इतना ही नहीं 1996 में हुई उनके घर पर इनकम टैक्स की रेड में इन साड़ियों के अलावा 896 किलो चांदी, 28 किलो सोना और 750 जूते बरामद हुए थे. वो अपने खास पंडित की सलाह से ही हर मौके के अनुसार साड़ियां पहना करती थीं.
उर्वशी रौतेला ने पहनीं 40 किलो की साड़ी, कीमत 55 लाख

राहुल गांधी की जैकेट
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी नगालैंड में विधानसभा चुनाव के सिलसिले में युवाओं से मिलने शिलॉन्ग पहुंचे. यहां वो एक आयोजन में कैज़ुअल अवतार में दिखे. उन्होंने डेनिम जींस और ब्लैक जैकेट पहनी. यह जैकेट ब्रिटिश लग्ज़री फ़ैशन हाउस 'बरबरी' की है, जिसकी कीमत 995 डॉलर है. जो भारतीय रुपयों में होते हैं 63 हज़ार 400 रु.
राहुल गांधी ने रॉक कॉन्सर्ट में पहनी 63 हजार की जैकेट, कांग्रेस बोली - 'ये तो 700 रुपये में मिलती है'

नरेंद्र मोदी का सूट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने स्टाइल और कपड़ों की वजह से भी हमेशा चर्चा में रहते हैं. आपको याद दिला दें कि साल 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने जो सूट पहना था उसमें उनका नाम लिखा हुआ था. इसके बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था. पीएम मोदी ने वह सूट एक ही बार पहना और बाद में जब उसकी नीलामी हुई तो उससे चार करोड़ 31 लाख रुपये मिले थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिलाओं ने भेजे हज़ार Sanitary Pads, जानिए क्यों
देखें वीडियो - मुस्तफा का मोदी कुर्ता
राहुल गांधी की ऐसी तस्वीरें जिन्हें देख आप भी कहेंगे...वो STAR से कम नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rahul Gandhi, Narendra Modi, Indian Politicians, Best Dressed Politicians