विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2018

दूध नहीं पसंद? तो बच्चों और बड़ों को पिलाएं ये 5 तरह के Milk

गाय या भैंस का दूध ना पसंद करने वाले बच्चे और बड़ों के लिए गुणकारी और टेस्टी विकल्प.

दूध नहीं पसंद? तो बच्चों और बड़ों को पिलाएं ये 5 तरह के Milk
दूध ना पसंद करने वाले बच्चों और बड़ों के लिए 5 टेस्टी विकल्प
  • सोया मिल्क सबसे पहला विकल्प
  • बाज़ारों में आसानी से उपलब्ध
  • ये दिल की बीमारियों के खतरे से भी बचाए
नई दिल्ली: कई लोगों को दूध पीना बिल्कुल पसंद नहीं, खासकर बच्चों को. उन्हें दूध पिलाने के लिए कई तरह के फ्लेवर मिलाने पड़ते हैं. कभी चॉकलेट तो कभी फल. लेकिन कई बच्चे इन सब तरकीबों के बावजूद दूध को हाथ तक नहीं लगाते और ना ही पूरा खत्म करते हैं. ये परेशानी कितनी बड़ी है इसका अंदाजा टीवी पर आने वाले तमाम विज्ञापनों से लगाया जा सकता है.  कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर दूध को पिलाना भी ज़रुरी है. इसके लिए यहां आपको दूध के 5 विकल्प बता रहे हैं, जिन्हें गाय या भैंस का दूध ना पसंद करने वाले बच्चे और बड़ों को पिलाया जा सकता है. यह सभी विकल्प सामान्य दूध जिनते ही गुणकारी तत्वों से भरपूर और टेस्टी हैं.   

ये हैं हल्‍दी वाले दूध के 7 बेजोड़ फायदे

1. सोया मिल्क
दूध का सबसे प्रचलित विकल्प है सोया मिल्क. यह सोया बीन्स से बनता है और बाज़ारों में आसानी से उपलब्ध भी है. यह गाय के दूध जितना पोषण से भरपूर होता है. इस दूध में कैल्शियम, विटामिन ए, डी और प्रोटीन मौजूद होता है. वहीं, इस दूध में इसोफ्लैवोनेस नामक तत्व दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है. 

एग्जाम के दौरान बच्चों को पिलाएं ये 5 ड्रिंक्स, बढ़ेगी दिमागी शक्ति और कम होगा स्ट्रेस

2. बादाम दूध
यह बादाम, पानी और मीठे के मिश्रण से बनता है. बादाम दूध के एक कप में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, इतना जो आपके पूरे दिन की प्रोटीन की ज़रूरत को 50 प्रतिशत तक पूरा कर दे. गाय के दूध में जहां 2 प्रतिशत कैलोरीज़ होती है वहीं, बादाम दूध में 1/3 कैलोरीज़ मौजूद पाई जाती हैं. वहीं, इस दूध का क्रीमी टेक्स्चर बिल्कुल रेगुलर दूध की ही तरह होता है. 

रोज़ाना रात को एक ग्लास दूध और गुड़ खाने से होते हैं ये फायदे...
 
badaam milk

3. राइस मिल्क
उबले चावलों से बनता है ये दूध, खासकर ब्राउन राइट के स्टार्च से. यह गाय के दूध का सबसे प्रसिद्ध विकप्ल है. वहीं, ये दूध उन लोगों या बच्चों के लिए बहुत बढ़िया है, जिन्हें ग्लूटेन, नट्स या सोया पचाने में दिक्कत होती है.  

जानिए दही के 5 फायदों के बारे में
 
4. कोकोनट मिल्क
यह दूध दिखने में रेगुलर मिल्क की ही तरह है, लेकिन यह बाज़ारों में कई वेराइटी में पाया जाता है. सोया और ग्लूटेन फ्री यह दूध बहुत आसानी से पच जाता है. वहीं, इसके एक कप में 630 ग्राम पोटेशियम मौजूद होता है, जबकि रेगुलर दूध में इसकी मात्रा सिर्फ 150 ग्राम ही होती है. 

रात को दूध पीने से पुरुषों को होते हैं कई गुणकारी फायदे

5. अलसी मिल्क
फाइबर से भरपूर होती है अलसी, जो दिल को बीमारियों से लड़ने की ताकत देती है. वहीं, लोग अलसी को ब्लड प्रेशर और कोलेस्टेरॉल को लो रखने के लिए खाते हैं. इसके दूध में रेगुलर मिल्क के ज़्यादा कैल्शियम होता है. 

 देखें वीडियो - हमारे दूध पूरी तरह से सुरक्षित : डिटर्जेंट मामले पर मदर डेरी​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Milk, Milk Substitutes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com