विज्ञापन

बिना दवा माइग्रेन कंट्रोल! आयुष मंत्रालय ने बताए 5 योगासन, तुरंत मिल सकती है राहत

माइग्रेन सामान्य सिरदर्द नहीं है- यह अक्सर सिर के एक हिस्से में तेज दर्द, जी मिचलाना, चक्कर आना और तेज रोशनी या आवाज से परेशानी जैसी समस्याएं पैदा करता है।

बिना दवा माइग्रेन कंट्रोल! आयुष मंत्रालय ने बताए 5 योगासन, तुरंत मिल सकती है राहत
सिरदर्द नहीं, माइग्रेन है? रोज ये 15 मिनट की योग रूटीन बदल सकती है जिंदगी
नई दिल्ली:

विश्व योग दिवस (21 जून) नजदीक है और इस मौके पर आयुष मंत्रालय लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। हाल ही में मंत्रालय ने माइग्रेन से परेशान लोगों के लिए कुछ आसान योगासन और प्राणायाम सुझाए हैं, जो प्राकृतिक तरीके से राहत देने में मदद कर सकते हैं।

माइग्रेन क्यों बढ़ रहा है?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठना, गलत बैठने की मुद्रा, नींद की कमी और लगातार तनाव माइग्रेन को बढ़ाते हैं।  

माइग्रेन सामान्य सिरदर्द नहीं है- यह अक्सर सिर के एक हिस्से में तेज दर्द, जी मिचलाना, चक्कर आना और तेज रोशनी या आवाज से परेशानी जैसी समस्याएं पैदा करता है।

यह भी पढ़ें

क्या योग सच में दे सकता है राहत?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लगातार दवाएं लेने के बजाय योग को दिनचर्या में शामिल करना ज्यादा असरदार हो सकता है।  
नियमित योग से:

  1. मांसपेशियों का तनाव कम होता है
  2. शरीर की मुद्रा सुधरती है
  3. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
  4. मानसिक शांति मिलती है

इन सबके कारण माइग्रेन के अटैक धीरे धीरे कम हो सकते हैं।

माइग्रेन में फायदेमंद योगासन

आयुष मंत्रालय के मुताबिक, ये योगासन काफी लाभकारी हैं:

  1. भुजंगासन (कोबरा पोज): रीढ़ को मजबूत करता है, गर्दन का तनाव कम करता है
  2. पवनमुक्तासन: गैस और अपच से राहत दिलाता है, पेट और कमर का तनाव घटाता है
  3. मार्जरी आसन (कैट काऊ पोज): गर्दन और पीठ की अकड़न दूर करता है
  4. ताड़ासन: शरीर की मुद्रा सुधारता है और फोकस बढ़ाता है

ये प्राणायाम तुरंत दिला सकते हैं आराम

भ्रामरी प्राणायाम: दिमाग को शांत करता है और तनाव से होने वाले सिरदर्द में राहत देता है
शीतली प्राणायाम: शरीर को ठंडक देता है और गर्मी से ट्रिगर होने वाले माइग्रेन को कम करता है

कब और कैसे करें योग?

  • रोजाना 15 20 मिनट का अभ्यास काफी है
  • सुबह या शाम शांत माहौल में करें
  • शुरुआत में किसी योग एक्सपर्ट की देखरेख में करना बेहतर रहेगा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Migraine Relief Yoga, Migraine Yoga Poses Hindi, Ayush Ministry Yoga Migraine, Migraine Natural Treatment, Pranayama For Migraine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com