घर में पेड़-पौधे लगाना भला किसे पंसद नहीं होता है. अब, अपने पौधों को हरा-भरा रखने के लिए उन्हें सही पोषण देना भी जरूरी है. कई बार पौधों की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं या उनकी बढ़त रुक जाती है. ऐसे में लोग बाजार से महंगे-महंगे फर्टिलाइजर खरीदते हैं. लेकिन आप चाहें, तो घर पर भी बड़ी आसानी से अपने पौधों के लिए NPK फर्टिलाइजर बनाकर तैयार कर सकते हैं. गार्डनिंग एक्सपर्ट चेतना भल्ला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने NPK फर्टिलाइजर बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
चाहिए होंगी ये चीजें
NPK फर्टिलाइजर बनाने के लिए आपको-
- 2 कप चायपत्ती
- 2 सफेद चॉक
- 3 प्याज के छिलके और
- 2 सूखे हुए केले के छिलकों की जरूरत होगी.
इसके लिए सभी चीजों को मिक्सी के जार में डालकर बारीक पीस लें. इतना करते ही आपका NPK फर्टिलाइजर बनकर तैयार हो जाएगा.
पौधों में कितना NPK फर्टिलाइजर डालें?गार्डनिंग एक्सपर्ट बताती हैं, इस मिश्रण को महीने में एक बार पौधों की मिट्टी में डाला जा सकता है. शुरुआत में बहुत थोड़ी मात्रा इसे डालें, इसके बाद आप पौधे की कंडीशन देखकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
पौधों में ये फर्टिलाइजर डालने से क्या होता है?चेतना भल्ला बताती हैं-
- चायपत्ती से पौधे को नाइट्रोजन मिलता है.
- चॉक कैल्शियम का अच्छा स्रोत होती है.
- प्याज के छिलकों से पौधों को पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम और आयरन मिलता है.
- वहीं, केले के छिलकों से भी पौधों को पोटैशियम, नाइट्रोजन और फॉस्फोरस मिलता है.
इस तरह आप इस फर्टिलाइजर से पौधों की ग्रोथ के लिए जरूरी पोषक तत्व दे सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- गुड़हल के फूलों से बालों के लिए कंडीशनर कैसे बनाएं? इसे लगाने से शाइनी और सिल्की हो जाएंगे रूखे-उलझे बाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं