लाल चीटियों को बिना मारे कैसे भगाएं? इस घरेलू तरीके से उल्टे पांव भाग जाएंगी Red Ants

Natural Ant Repellent: गर्मियों के मौसम में अक्सर चिकन और घर में लाल चीटियों का भंडार देखा जाता है. लेकिन जब ये खाने में हो जाती है, तो पूरा खाना ही खराब हो जाता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अपनाएं ये आसान तरीके.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Home Remedies for Ants: लाल चीटियों को कैसे भगाएं. (AI Generated Image)

Red Ants Removal Tips: गर्मी का मौसम आते ही किचन और घर में एक समस्या जो सबसे ज्यादा परेशान करती है वो ही लाल चीटियों की. क्योंकि अगर एक बार लाल चीटियां अपना डेरा जमा लें, तो जीना मुश्किल कर देती हैं. ये न सिर्फ खाने-पीने की चीजों को खराब करती हैं, बल्कि इनका काटना दर्दनाक होता है. अक्सर लोग इन्हें भगाने के लिए जहरीले कीटनाशकों (Pesticides) का इस्तेमाल करते हैं, जो बच्चों और पालतू जानवरों के लिए खतरनाक हो सकते हैं. खाने-पीने की चीजों में जानें से ये सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप बिना केमिकल और चीटियों को मारे घर से भगा सकते हैं. वो भी आसान तरीके अपनाकर, जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं वो उपाय.

लाल चीटियों को भगाने के आसान और असरदार घरेलू नुस्खे-

1. सिरका- 

किचन में मौजूद सिरका लाल चीटियों को भगाने का रामबाण उपाय है.  सिरके की तेज गंध चीटियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती. चीटियां चलते समय एक खास तरह की गंध (फेरोमोन्स) छोड़ती हैं, जिससे बाकी चीटियां उनके पीछे चलती हैं. सिरका इस गंध को खत्म कर देता है.

कैसे करें इस्तेमाल- एक स्प्रे बोतल में आधा पानी और आधा सफेद सिरका मिलाएं. अब जहां-जहां आपको चीटियां दिखें या जहां से वो घर में घुसती हों, वहां इसका छिड़काव कर दें.

2. दालचीनी- 

दालचीनी की खुशबू हमें तो बहुत अच्छी लगती है, लेकिन लाल चीटियों के लिए यह बिल्कुल पसंद नहीं. 

कैसे करें इस्तेमाल- दालचीनी का पाउडर लें और इसे चीटियों के बिल के पास या उनके आने-जाने वाले रास्तों पर छिड़क दें. आप दालचीनी के तेल (Essential oil) में रूई डुबोकर भी उन जगहों पर रख सकते हैं.

Advertisement

3. नींबू के छिलके- 

अगर आप सिरके की महक पसंद नहीं करते, तो नींबू एक बेहतरीन ऑप्शन है. नींबू में मौजूद एसिडिक गुण चीटियों का रास्ता भटका देते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल- नींबू के रस को सीधे उस जगह पर डालें जहां चीटियां ज्यादा आती हैं. इसके अलावा, नींबू के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर किचन के कोनों में रख दें. इसकी खटास भरी गंध से चीटियां तुरंत भाग जाएंगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें-  नींबू पानी बनाते समय सबसे यही गलती होती है, जानें सही तरीका

क्या पेट्स रखने से अस्थमा हो सकता है? डॉक्टर से जानिए

Featured Video Of The Day
UP Board Result Breaking News: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं 12वीं का रिजल्ट | NDTV India