Famous mandir in prayagraj : 13 जनवरी 2025 से शुरू होने जा रहे महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु संगम तट पर एकत्रित होंगे. कुंभ के अवसर पर, अगर आप प्रयागराज जा रहे हैं, तो यहां के 5 प्रसिद्ध मंदिरों का दर्शन करना न भूलें. ये मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी हैं. तो चलिए जानते हैं उन फेमस मंदिरों के नाम जिन्हें महाकुंभ के दौरान एक बार जरूर भ्रमण करना चाहिए..
Kumbh 2025 : शाही स्नान की भीड़ से बचने के लिए आप इन तिथियों पर भी कर सकते हैं स्नान, जानिए यहां
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
संकटमोचन हनुमान मंदिर - Sankat mochan hanuman mandir
यह मंदिर प्रयागराज में गंगा किनारे स्थित है. यह लेटे हुए हनुमान मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि हर साल सबसे पहले गंगा मां लेटे हुए हनुमान को स्नान कराती हैं. इस मंदिर के दर्शन करने दूर-दूर से लोग आते हैं. हनुमान जी की यह विचित्र प्रतिमा 20 फीट लंबी है.
वेणी माधव मंदिर - Veni Madhav mandir
इस मंदिर में स्थापित वेणी माधव की मूर्ति को प्रयागराज का पहला देवता माना जाता है. यह मंदिर दारगंज में स्थित है. मान्यता है कि इसकी स्थापना ब्रह्मा जी ने भगवान विष्णु से प्रार्थना करके प्रयागराज की सुरक्षा के लिए करवाई थी.
पातालपुरी मंदिर - Patalpuri mandir
इस मंदिर में भगवान अपने अर्धनारीश्वर रूप में विराजमान है, साथ ही तीर्थों के राजा प्रयाग की भी प्रतिमा यहां स्थापित है. यहां भगवान शनि को समर्पित एक अखंड ज्योति है, जो 12 महीने जलती है.
नागवासुकी मंदिर -Nagavasuki mandir
इस मंदिर में नागों के राजा वासुकी विराजमान हैं. इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि प्रयागराज आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा तब तक अधूरी मानी जाती है, जब तक की वह नागवासुकी मंदिर का दर्शन न कर लें.
सरस्वती कूप और अक्षय वट - Saraswati koop and akshay vat
यहां मौजूद अक्षयवट और सरस्वती कूप भी भ्रमण कर सकते हैं. लोक मान्यता है कि यहां बरगद का वृक्ष चार युगों से विद्यमान है. कहा जाता है कि वनवास के दौरान भगवान श्री राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण त्रेता युग में यहां आए थे और इस वृक्ष के नीचे विश्राम किया था.
इन मंदिरों में दर्शन करने से महाकुंभ का अनुभव और भी विशेष बन जाएगा. क्योंकि यहां दर्शन करने से न केवल आपको आध्यात्मिक शांति मिलेगी, बल्कि यहां की सांस्कृतिक धरोहर को भी महसूस कर सकेंगे.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं