Mahakumbh mela 2025 : प्रयागराज (kumbh mela in prayagraj 2025) में लगने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर है. जैसे-जैसे कुंभ मेले की तारीख नजदीक आ रही है भक्तों की पवित्र नदी में स्नान करने का उत्साह बढ़ता जा रहा है. इस साल कुंभ संक्रांति यानी 13 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो पूरे 45 दिन तक चलेगा. इस दौरान 6 शाही स्नान की तिथियां पड़ेंगी. इस दिन देश-विदेश से आए लाखों की संख्या में हिन्दू धर्म के अनुयायी पवित्र नदी संगम में श्रद्धा की डुबकी लगाएंगे. कुंभ में शाही स्नान विशेष महत्व रखता है, यही वजह की लोग इस तिथि में स्नान करने का पूरा प्रयास करते हैं. इसलिए शाही स्नान के दिन संगम तट पर भक्तों की भारी भीड़ एकत्रित हो जाती है. ऐसे में हर किसी के लिए संभव नहीं होता है कि वो शाही स्नान का हिस्सा बन पाएं. ऐसे में हम यहां पर आपको शाही के अलावा और कौन सी तिथियों पर स्नान करके पूण्य प्राप्त कर सकते हैं, इसके बारे में बताने जा रहे हैं...ताकि आप भीड़ की धक्का-मुक्की से बच जाएं और पवित्र स्नान का भी हिस्सा बन सकें.
Mahakumbh mela 2025 : कुंभ कितने प्रकार के होते हैं, यहां जानिए
कुंभ स्नान की ये हैं प्रमुख तिथियां - These are the main dates of Kumbh bath
पौष शुक्ल एकादशी 10 जनवरी 2025 शुक्रवार (प्रथम स्नान)
पौष पूर्णिमा 13 जनवरी 2025 सोमवार ( द्वितीया स्नान तिथि)
माघ कृष्ण एकादशी 25 जनवरी, 2025 शनिवार ( चतुर्थ स्नान तिथि)
माघ कृष्ण त्रयोदशी 27 जनवरी, 2025 , सोमवार (महाकुंभ पंचम स्नान तिथि)
माघ शुक्ल सप्तमी (रथ सप्तमी) 4 फरवरी, 2025, मंगलवार (महाकुंभ अष्टम स्नान तिथि)
माघ शुक्ल अष्टमी (भीष्माष्टमी) 5 फरवरी, 2025, बुधवार (महाकुंभ नवम स्नान तिथि )
माघ शुक्ल एकादशी (जया एकादशी) 8 फरवरी, 2025 शनिवार(महाकुंभ दशम स्नान तिथि )
माघ शुक्ल त्रयोदशी (सोम प्रदोष व्रत) 10 फरवरी, 2025, सोमवार (महाकुंभ एकादश स्नान तिथि )
माघ पूर्णिमा, 12 फरवरी, 2025, बुधवार (महाकुंभ द्वादश स्नान तिथि )
फाल्गुन कृष्ण एकादशी, 24 फरवरी, 2025, सोमवार (महाकुंभ त्रयोदश स्नान तिथि)
महाशिवरात्रि, 26 फरवरी, 2025, बुधवार (महाकुंभ चतुर्दश स्नान पर्व )
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं