Right time of Dinner : किसी भी फिटनेस फ्रीक से दिन के आखिरी भोजन के सही समय के बारे में पूछेंगे, तो वो डिनर जल्दी करने के सभी स्वास्थ्य लाभों की एक लंबी लिस्ट आपको देंगे. क्योंकि जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित 2020 के एक अध्ययन के अनुसार, देर से रात का खाना खाने से वजन बढ़ता है और ब्लड शुगर का लेवल भी खराब होने का खतरा रहता है. ऐसे में चलिए जान लेते हैं 7 बजे से पहले डिनर करना सेहत के लिए कितना ठीक है.
बालों में कपूर तेल मिलाकर लगाने से झड़ना टूटना होगा कम, यहां जानें कैसे करें अप्लाई
जल्दी डिनर करने के फायदे
- कुछ हेल्थ एक्सपर्ट का सुझाव है कि डिनर जल्दी करने से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन केवल भोजन के समय के आधार पर वजन को घटाया जा सकता है इसका अब तक कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन जल्दी खाने के कुछ फायदे भी हैं-
पाचन रहे दुरुस्त - अगर आप जल्दी डिनर कर लेते हैं तो फिर आपका पाचन बेहतर रहेगा. अपच, ब्लोटिंग की परेशानी नहीं होगी. वहीं, आपका शरीर डिटॉक्स भी अच्छे से होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ब्लड शुगर करे कंट्रोल - जल्दी रात का खाना इंसुलिन के प्रोडक्शन को बेहतर करता है. डिनर जल्दी करने से आपके शरीर में हाई ब्लड शुगर का जोखिम कम करता है. इससे ग्लाइसेमिक नियंत्रण में मदद मिलती है.
नींद होती है अच्छी - रात का खाना जल्दी खाने से आपका शरीर रात के में आराम की स्थिति में आ जाता है, जिससे नींद में किसी तरह का खलल नहीं पड़ता है.
दिल रहे हेल्दी - वहीं, डिनर जल्दी करने से आपके दिल की सेहत भी अच्छी रहती है. इसके अलावा जल्दी रात का भोजन कर लेने से आपका चयापचय हार्मोन बेहतर होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं