Inflation Money Saving Tips: सैलरी वही है लेकिन खर्च बढ़ता जा रहा है? अगर महीने के अंत में जेब खाली हो जाती है, तो ये 3 बदलाव आपकी फाइनेंशियल लाइफ बदल सकते हैं… पिछले कुछ समय में महंगाई को लेकर लोगों की चिंता लगातार बनी हुई है. बाजार में सब्जियों और खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने का असर सीधे घर के बजट पर दिखाई देता है.
Paise Kaise Bachaye: वहीं पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर सिर्फ सफर तक सीमित नहीं रहता, बल्कि ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की कई चीजें भी महंगी हो जाती हैं. ऊपर से बिजली बिल, स्कूल फीस, मेडिकल खर्च और EMI जैसी जिम्मेदारियों ने मिडिल क्लास परिवारों पर दबाव और बढ़ा दिया है.
Kharch Kam Karne Ke Upay: ऐसे में अब बड़ी संख्या में लोग यह सोचने लगे हैं कि अगर आने वाले समय में खर्च और बढ़ा, तो बचत कैसे होगी और मुश्किल वक्त में पैसों की कमी से कैसे बचा जाए(paisa bachane ki smart trick).
Inflation Money Saving Tips: महंगाई में पैसे कैसे बचाएं और साइड इनकम कैसे बढ़ाएं
Step 1: कहां जा रहा है आपका पैसा? पहले ये समझना है जरूरी
Paisa Bachane ke Smart Tricks: आजकल सबसे बड़ी समस्या कम कमाई नहीं, बल्कि बिना समझे खर्च करना बन गई है. कई लोग ऐसे होते हैं जिनकी सैलरी ठीक-ठाक होती है, लेकिन महीने के आखिर तक अकाउंट खाली हो जाता है. वजह? छोटी-छोटी आदतेंएजो दिखती छोटी हैं, लेकिन असर बड़ा करती हैं.
बार-बार ऑनलाइन शॉपिंग, वीकेंड पर बाहर खाना, हर प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन और “अभी खरीद लो” वाला सोच- ये सब मिलकर बजट बिगाड़ देते हैं.
इसलिए सबसे पहला कदम है - अपने पैसे की कहानी समझना
इसी वजह से सलाह दी जाती है कि कम से कम एक-दो महीने तक हर खर्च का रिकॉर्ड जरूर रखें. इससे यह समझने में आसानी होती है कि कहां पैसे बचाए जा सकते हैं.
Also Read: पेट्रोल-डीजल महंगा पड़ रहा है? गाड़ी चलाते समय इन ट्रिक्स से बचाएं हजारों रुपए

Step 2: इमरजेंसी फंड और निवेश को नजरअंदाज न करें (Do Not Ignore Emergency Funds And Investments)
कैसे करें शुरुआत:
- 1–2 महीने तक हर खर्च नोट करें (UPI या डायरी में)
- गैर-जरूरी खर्चों को पहचानें
- देखें कहां “छोटा-छोटा खर्च” बड़ा बन रहा है
जब आपको यह समझ आ जाएगा कि पैसा कहां जा रहा है, तभी आप सही जगह बचत शुरू कर पाएंगे.
Step 3: सिर्फ खर्च कम करना ही नहीं, ‘स्मार्ट सेविंग' भी है जरूरी
बहुत से लोग यही सोचते हैं कि पैसा बचाने का मतलब है जितना हो सके खर्च कम करना. लेकिन सच यह है कि सिर्फ पैसे बचाना ही काफी नहीं होता, उसे सही जगह रखना और बढ़ाना भी जरूरी है. बैंक अकाउंट में पैसा पड़ा रहना सुरक्षित तो है, लेकिन बढ़ नहीं रहा.
सिर्फ बैंक अकाउंट में पैसा छोड़ देना लंबे समय में काफी नहीं माना जाता. कोशिश यह होनी चाहिए कि कम से कम 3 से 6 महीने के खर्च जितना इमरजेंसी फंड अलग रखा जाए, ताकि नौकरी जाने, बीमारी या अचानक बड़े खर्च की स्थिति में परेशानी कम हो.
इसलिए अपनाएं ये फाइनेंशियल आदतें:
इमरजेंसी फंड जरूर बनाएं
- कम से कम 3 से 6 महीने के खर्च जितना पैसा अलग रखें
- अचानक नौकरी जाने, बीमारी या इमरजेंसी में यही सहारा बनता है
- निवेश को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं
- SIP, PPF, RD जैसे ऑप्शन अपनाएं
- हेल्थ इंश्योरेंस लेना अब जरूरी हो गया है
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कमाई का कम से कम 20% हिस्सा सेविंग या निवेश में जाना चाहिए.
लाइफस्टाइल टिप : “सिर्फ कमाना काफी नहीं, सही जगह पैसा लगाना ही असली स्मार्टनेस है”
अगर आप चाहते हैं कि महीने के आखिर में पैसे की टेंशन कम हो, तो सिर्फ खर्च कम करने की नहीं, बल्कि पैसे को समझदारी से मैनेज करने की जरूरत है.
Also Read: महंगाई में कैसे चलाएं घर? कम खर्च में पूरा महीना निकालने और ...
जब आप खर्च ट्रैक करना और सही जगह सेविंग करना सीख जाते हैं, तो महंगाई भी आपको ज्यादा परेशान नहीं कर पाती.
Step 4: UPI या ऑनलाइन नहीं कैश में करें डील
लाइफस्टाइल इतनी तेजी से बदल रहा है कि अब लोगों ने साथ में कैश रखना ही बंंद कर दिया है. यह सेफ्टी की नजर से भी किया जाता है. लेकिन जब भी आप कुछ सामान खरीदने जाएं या कोई डील करें तो पैसे कैश में दें.
इससे आपको पता चलेगा कि आपके हाथ से कितने पैसे गए हैं, जो आमतौर पर यूपीआई या ऑनलाइन पेमेंट में महसूस नहीं होता कि इतने पैसे जाने से पर्स कितना हल्का हुआ है.
Step 5: सिर्फ एक कमाई पर निर्भर रहना पड़ सकता है भारी (Depending On Just One Income Source Could Be Risky)
महंगाई बढ़ने के साथ अब बड़ी संख्या में लोग एक्स्ट्रा इनकम के छोटे-छोटे रास्ते भी तलाश रहे हैं. कोई ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ा रहा है, कोई फ्रीलांसिंग कर रहा है, तो कई लोग यूट्यूब, सोशल मीडिया, ब्लॉगिंग या छोटे ऑनलाइन बिजनेस के जरिए अतिरिक्त कमाई की कोशिश कर रहे हैं.
अगर किसी व्यक्ति के पास किसी खास फील्ड का अनुभव है, तो वह कंसल्टेंसी या पार्ट-टाइम काम से भी कमाई बढ़ा सकता है. जो भी तरीका आपके हिसाब से सूटेबल हो उसके जरिए एक्स्ट्रा इनकम जनरेट करने की कोशिश करनी चाहिए.
महंगाई को कंट्रोल करना किसी आम आदमी के हाथ में नहीं होता. लेकिन खर्च को समझना, समय रहते बचत शुरू करना और धीरे-धीरे एक्स्ट्रा इनकम बनाना भविष्य के आर्थिक दबाव को काफी हद तक कम कर सकता है.
आने वाले समय में सिर्फ ज्यादा कमाने से ज्यादा जरूरी यह माना जा रहा है कि आप अपने पैसों को कितनी समझदारी से संभालते हैं.
FAQs
1. महंगाई में पैसे कैसे बचाए जा सकते हैं?
महंगाई में पैसे बचाने के लिए सबसे पहले अपने खर्च को ट्रैक करना जरूरी है. बजट बनाकर अनावश्यक खर्च कम करें, बिजली और किचन में बचत करें और हर महीने अपनी आय का एक हिस्सा सेविंग या निवेश में डालें.
2. हर महीने कितना पैसा बचाना चाहिए?
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आपकी इनकम का कम से कम 20% हिस्सा बचत या निवेश के लिए रखना चाहिए, ताकि भविष्य में आर्थिक सुरक्षा बनी रहे.
3. इमरजेंसी फंड कितना होना चाहिए?
इमरजेंसी फंड इतना होना चाहिए कि आपके 3 से 6 महीने के खर्च आसानी से निकल सकें. इससे नौकरी जाने, बीमारी या अचानक खर्च की स्थिति में मदद मिलती है.
4. खर्च कहां ज्यादा हो रहा है, यह कैसे पता करें?
कम से कम 1-2 महीनों तक हर खर्च को नोट करें—UPI, कैश या ऐप के जरिए. इससे साफ पता चल जाएगा कि पैसा किस चीज पर ज्यादा खर्च हो रहा है और कहां कटौती की जा सकती है.
5. क्या सिर्फ सैलरी से खर्च मैनेज करना मुश्किल है?
आज के समय में सिर्फ एक आय पर निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है. इसलिए एक्स्ट्रा इनकम के छोटे स्रोत जैसे फ्रीलांसिंग, ऑनलाइन काम या पार्ट-टाइम जॉब अपनाना फायदेमंद माना जाता है.
6. एक्स्ट्रा इनकम बढ़ाने के आसान तरीके क्या हैं?
आप अपनी स्किल के अनुसार ऑनलाइन ट्यूशन, फ्रीलांसिंग, यूट्यूब, ब्लॉगिंग या छोटे ऑनलाइन बिजनेस के जरिए एक्स्ट्रा इनकम शुरू कर सकते हैं.
7. किन खर्चों में कटौती नहीं करनी चाहिए?
हेल्थ, बच्चों की पढ़ाई, जरूरी इंश्योरेंस और सुरक्षा जैसी चीजों पर पैसे बचाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह भविष्य के लिए जरूरी निवेश हैं.
8. क्या छोटे-छोटे खर्च वाकई बड़ा असर डालते हैं?
हाँ, छोटे खर्च जैसे बार-बार बाहर खाना, ऑनलाइन शॉपिंग और सब्सक्रिप्शन धीरे-धीरे बड़ा खर्च बन जाते हैं. इन्हें कंट्रोल करके अच्छी बचत की जा सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं