लॉकडाइन (Lockdown) के बीच लोगों को जैसे ही बाकी के कामों से फुरसत मिली तो उनके अंदर का शेफ जाग गया. ऐसे में डलगोना कॉफी (Dalgona Coffee) से लेकर बहुत सी चीजें उन्होंने घरों में ही बनाना शुरू कर दिया. वैसे भी खाना बनाना एक थैरेपी की तरह काम करता है और काफी रिलैक्सिंग भी होता है. इसी बीच भारत के सेलिब्रिटी शेफ्स एक नए आइडिया के साथ आए हैं, जिसका नाम ''बेलन है ना'' है.
शेफ रणवीर बरार, विक्की रतनानी, संजीव कपूर, अजय चोपड़ा, सारांश गोइला, कुणाल कपूर, विनीत भाटिया और मास्टर शेफ इंडिया के सीजन 1 की विजेता पंकज भदोरिया ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सभी शेफ एक दूसरे को वर्चुअली बेलन देते हुए नजर आ रहे हैं और लॉकडाउन के दौरान हो रही परेशानियों को बेलन से सॉल्व करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
शेफ सारांश ने हाथ में बेलन पकड़े हुए खुद की एक तस्वीर शेयर की है. वहीं शेफ संजीव ने बेलन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को खाना पकाने की ताकत के बारे में बताया.
उन्होंने लिखा, ''चाहे आप अपने चाहने वालों के लिए खाना बना रहे हों या फिर जरूरतमंद लोगों के लिए. यह आपको सही में ताकत देता है. सच कहूं तो हमें शुक्रगुजार होना चाहिए क्योंकि लॉकडाउन के मुश्किल वक्त में हमारा पेट भरा हुआ है''.
तो #BelanHaiNa के बारे में आपका क्या खयाल है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं