Healthy summer drinks : गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में बॉडी के वॉटर लेवल को मेंटेन रखना जरूरी है. क्योंकि गर्मी के सीजन में डिहाइड्रेशन (dehydration) की समस्या सबसे ज्यादा होती है. इसलिए लोग तरह-तरह के जूस और पानी वाले फलों का सेवन ज्यादा करते हैं, ताकि शरीर में नमी बनी रहे. ऐसे में हम आपको यहां पर 5 ऐसी चीजों के सेवन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको चिलचिलाती गर्मी और लू से बचाने में मदद कर सकते हैं...
दांत में आ गया है पीलापन? इन आसान तरीकों से करें साफ, मोतियों की तरह चमक सकते हैं Teeth
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नींबू पानी और सेंधा नमक

Photo Credit: Canva
गर्मी के मौसम में आप नींबू पानी में सेंधा नमक मिक्स करके पीते हैं, तो आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा. इससे इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. साथ ही शरीर में जरूरी मिनरल्स की भी भरपाई हो सकती है.
तरबूज

तरबूज और संतरे का जूस भी गर्मियों में आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है. इनमें पानी की भरपूर मात्रा होती है. जिससे आपकी त्वचा और बाल की चमक में इजाफा होता है क्योंकि ये विटामिन सी का रिच सोर्स है.
पपीता

पपीता भी गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने का रिच सोर्स होता है. इसमें भी विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. करीब 1 कप पपीता खाने से आपको 88 मिलीग्राम पोषक तत्व मिल सकते हैं.
स्ट्रॉबेरी

यह भी विटामिन सी का रिच सोर्स होता है. इसके सेवन से भी आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है.स्ट्रॉबेरीज में काफी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी और कई दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं.
कीवी

यह फल भी विटामिन सी से भरपूर होता है. इससे भी आपके शरीर में नमी बनी रहती है. 1 कीवी खाने से आपको करीब 85 मिलीग्राम विटामिन सी मिलता है. वहीं, अनानास भी आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है. यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं