Teeth whitening remedy : मोतियों की तरह चमकते दांत आपको खुलकर हंसने की आजादी देते हैं, आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं और मुस्कान को और खूबसूरत बनाते हैं. साथ ही आपके व्यक्तित्व को भी निखारते हैं. इसलिए ओरल हेल्थ का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है. ऐसे में आज हम यहां पर कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ आपके दांत पर जमी पीली परत को साफ करेंगे, बल्कि मुंह में मौजूद बैड बैक्टीरिया से भी निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं. तो बिना देर किए आइए जानते हैं उन होम रेमेडीज के बारे में...
चेहरे की ढीली स्किन में कैसे लाएं कसाव, जानिए यहां असरदार तरीका
दांत का पीलापन कैसे करें दूर - How to remove yellowness of teeth
पहला नुस्खा
आप अपने पीले दांत की सफाई बेकिंग सोडा से कर सकते हैं. यह नुस्खा न सिर्फ आपके दांतों को चमकाएगा बल्कि उनमें लगे कीड़ों को भी मारने का काम कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

इसके लिए बस आपको बेकिंग सोडा में पानी, नींबू का रस, थोड़ा सा गुलाब जल और लौंग का तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करना है. फिर टूथब्रश की मदद से दांतों पर रगड़ना है और फिर साफ पानी से कुल्ला कर लेना है. ध्यान रखें इससे दिन में बस एक बार ही ब्रश करना है.
दूसरा नुस्खा
पीले दांत को साफ करने में सरसों का तेल और नमक का मिश्रण भी आपके काम आ सकता है. यह दांतो को चमकाने के साथ मुंह में मौजूद खराब बैक्टीरिया को भी दूर करने में मदद कर सकता है.

इसके लिए बस आपको आधा चम्मच सरसों के तेल में चुटकी भर नमक मिलाकर पेस्ट तैयार करना है. फिर ब्रश की मदद से दातों पर कुछ देर के लिए मसाज करिए. आप चाहें तो उंगली से भी दांतों और मसूड़ों पर इस पेस्ट को मल सकते हैं.
आपको सरसों और नमक के इस नुस्खे को करीब 3 से 5 मिनट तक दांतों पर रगड़ना है.
तीसरा नुस्खा
दांतों को सफेद करने के लिए आप केले के छिलके की भी मदद ले सकते हैं. दरअसल, केले में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीज और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स दांत सोख लेते हैं. इससे दांत न सिर्फ सफेद चमकदार होते हैं बल्कि मजबूत भी होते हैं.

आप केले के छिलके के इस नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार ट्राई कर सकते हैं. आपको बस छिलके के सफेद वाले हिस्से को दांतों पर 1 या 2 मिनट के लिए रगड़ना है. ऐसा करने से आपको कुछ दिन में ही अंतर महसूस होने लगेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं