How to eat Moringa : मोरिंगा एक सुपरफूड है. इसकी फलियां, और पत्तियां दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं. इस हरी सब्जी में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी और बी काम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ऐसे में कैल्शियम की भरपाई (calcium ki kami kaise karen puri) के लिए आप सहजन का सेवन किन-किन तरीकों से कर सकते हैं आगे आर्टिकल में डिटेल में बताया जा रहा है...
गर्मी की मार से बचना है तो इन 5 चीज को करिए डाइट में शामिल, विटामिन सी का है भंडार
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे करें मोरिंगा का सेवन - How to consume Moringa

मोरिंगा ड्रिंक - आप कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए 1 चम्मच मोरिंगा पाउडर 1 गिलास गुनगुने पानी में मिक्स करके पी सकते हैं. इसे आप मॉर्निंग ड्रिंक के तौर पर डाइट में शामिल कर सकते हैं.

मोरिंगा चाय - आप मोरिंगा की चाय बनाकर भी पी सकते हैं. बस आपको 1 कप गरम पानी में सहजन की पत्तियों को डालकर उबालना है. फिर कप में छान लीजिए और स्वाद के लिए शहद मिक्स कर लीजिए. अब आपकी मोरिंगा टी रेडी है पीने के लिए.

Photo Credit: iStock
मोरिंगा सूप - आप मोरिंगा सूप भी डाइट में एड कर सकते हैं. इससे भी आपको आसानी से भरपूर मात्रा में कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व प्राप्त हो जाएंगे.

Photo Credit: Canva
मोरिंगा पराठा - मोरिंगा पत्ती का पराठा भी आप बनाकर खा सकते हैं. यह आपको स्वाद के साथ सेहत भी भरपूर मात्रा में पहुंचाने का काम करेगा. सहजन का पराठा एक हेल्दी मील आपके लिए हो सकती है.

मोरिंगा सलाद - आप मोरिंगा को सलाद की तरह भी खा सकते हैं. इससे भी आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी और बी जैसे अन्य पोषक तत्व शरीर को मिल सकते हैं. इसके अलावा आप डॉक्टर की सलाह पर मोरिंगा कैप्सूल भी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
सहजन खाने के लाभ - Benefits of eating drumstick

- एनर्जी मिलेगी भरपूर
- इम्यूनिटी होगी बूस्ट
- हड्डियां होंगी मजबूत
- ब्लड शुगर करे बैलेंस
- दिल को रखे स्वस्थ
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं