बारिश और नमी के कारण लोहे की खिड़कियों पर जंग लगना आम बात है. शुरुआत में जंग के छोटे-छोटे निशान दिखाई देते हैं, लेकिन समय पर सफाई न की जाए तो यह धीरे-धीरे फैलने लगती है. इससे खिड़की की खूबसूरती खराब होने के साथ लोहे को भी नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में अगर आपके घर की खिड़की पर जंग जम गई है तो कुछ आसान तरीकों से इसे साफ करने की कोशिश कर सकते हैं. सफेद सिरका, नींबू और बेकिंग सोडा जैसे घरेलू विकल्प हल्की जंग हटाने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं जंग साफ करने के तरीके और दोबारा इसे लगने से रोकने के उपाय.
सफेद सिरके से साफ करें जंग
जानकारी के अनुसार, लोहे की खिड़की पर लगी हल्की जंग को हटाने के लिए सफेद सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए एक कपड़े या ब्रश की मदद से जंग वाली जगह पर थोड़ा सफेद सिरका लगाएं. इसे करीब 30 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद ब्रश से धीरे-धीरे रगड़कर जंग साफ करें. अंत में साफ कपड़े से सतह को पोंछें और खिड़की को पूरी तरह सुखा दें. ध्यान रखें कि सिरके को लंबे समय तक लोहे पर लगाकर न छोड़ें, क्योंकि इसकी अम्लीय प्रकृति धातु की सतह को नुकसान पहुंचा सकती है. जंग ज्यादा होने पर विशेष रस्ट रिमूवर का इस्तेमाल किया जा सकता है.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
नींबू और नमक से करें सफाई
हल्की जंग हटाने के लिए नींबू और नमक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. जंग वाली जगह पर थोड़ा नमक डालें और ऊपर से नींबू का रस लगााएं. कुछ देर बाद ब्रश से रगड़कर साफ करें. आखिर में सतह को अच्छी तरह पोंछकर सुखानाा जरूरी है. पहले खिड़की के किसी छोटे हिस्से पर इसका असर जांच लें.
ये भी पढ़ें- आलू के छिलकों से फर्टिलाइजर कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इस खाद को डालने से दोगुनी तेजी से बढ़ेगा पौधा
बेकिंग सोडा का पेस्ट आएगा काम
बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इसे जंग वाली जगह पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें. फिर पुराने ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें. सफाई के बााद बचे हुए पेस्ट को कपड़े से हटाकर खिड़की सुखा दें. यह तरीकाा हल्की जंग के लिए उपयोगी हो सकता है.
जिद्दी जंग के लिए सैंडपेपर
इसके अलावा, अगर जंग की परत मोटी है तो सैंडपेपर से इसे धीरे-धीरे हटाया जा सकता है. इस दौरान दस्ताने और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहनें, ताकि जंग के कणों से नुकसाान न हो. सफाई के बााद सतह की धूल अच्छी तरह हटा दें.
जंग हटाने के बाद जरूर करें ये काम
खिड़की पूरी तरह सूखने के बाद उस पर लोहे के लिए उपयुक्त मेटल प्राइमर और पेंट लगाएं. इससे नमी के संपर्क को कम करने और दोबारा जंग लगने की आशंका घटााने में मदद मिल सकती है. अगर जंग बहुत गहरी है या लोहा कमजोर हो गयाा है तो मरम्मत के लिए किसी पेशेवर की मदद लें.
ये भी पढ़ें- दीमक का परमानेंट इलाज क्या है? जानिए दीमक को जड़ से खत्म कैसे करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं