विज्ञापन

बिना सिलाई कपड़े में हुक लगाने का सबसे आसान तरीका...

How To Attach Hooks Without Sewing: क्या आप भी किसी पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रहे हैं और अचानक से आपने देखा की कपड़े में हुक नहीं लगा. ऐसे में आप इस आसान ट्रिक से मिनटों में बिना सिलाई के हुक लगा सकते हैं.

बिना सिलाई कपड़े में हुक लगाने का सबसे आसान तरीका...
Clothing Repair Tips: बिना सिलाई कपड़े में हुक कैसे लगाएं. (AI Generated Image)

Non-sewing Alternatives For Clothes: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में किसी के पास भी एक्स्ट्रा टाइम नहीं होता. ऐसे में छोटी-छोटी चीज़ों के लिए दर्ज़ी के पास जाना बहुत मुश्किल लगता है. खासकर कहीं जाना है और अचानक आपका मनपसंद कुर्ता या शर्ट का हुक टूट जाए और आपको उसे तुरंत पहनना हो, तो क्या करेंगे? ऐसे में सुई-धागा ढूंढ़ना और फिर उसे टांकना यही ख्याल आता है ना, लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप बिना सिलाई के भी झटपट हुक लगा सकते हैं, जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. हाल ही में इंस्टाग्राम पर हमें एक वायरल वीडियो मिला जिसमें हुक को बिना सिलाई से लगाते दिखाया गया है. तो चलिए बिना किसी देरी जानते हैं कैसे.

इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे आप बिना सिलाई के हुक को लगा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले जहां पर हुक लगाना है उस जगह पर सेफ्टी पीन या सुई से छेद करें फिर इस छेद पर हुक को फसाएं और उल्टा कर दें. लो लग गया आपका हुक.

हुक लगाने के अन्य तरीके- 

आजकल बाज़ार में ऐसी कई चीज़ें उपलब्ध हैं जो सिलाई-कढ़ाई का काम आसान बना देती हैं. बिना सिलाई हुक लगाने के लिए भी दो सबसे लोकप्रिय और आसान तरीक़े हैं.

'नॉन-स्यू' हुक और आई- यह एक ख़ास तरह के हुक और आई का सेट होता है जिसके पीछे छोटे-छोटे नुकीले दांत या पिंस लगे होते हैं. इसे लगाने के लिए आपको बस इसे कपड़े पर सही जगह पर रखना होता है और पीछे से एक पतले कपड़े या रुमाल रखकर प्रेस (iron) करना होता है. प्रेस की गर्मी से वो पिंस कपड़े में धंस जाती हैं और एक टाइट ग्रिप बना लेती हैं. यह बहुत मज़बूत और पक्का तरीक़ा है.

फैब्रिक ग्लू - अगर आप प्रेस का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहते, तो फैब्रिक ग्लू आपके लिए बेस्ट है. यह ख़ास तौर पर कपड़ों को चिपकाने के लिए ही बना होता है. आपको बस हुक और कपड़े के उस हिस्से पर थोड़ा सा फैब्रिक ग्लू लगाना है जहां हुक टांकना है. फिर हुक को उस पर रखकर हल्के हाथ से दबाएं और सूखने दें. कुछ ही मिनटों में हुक पूरी तरह से चिपक जाएगा.

ये भी पढ़ें- गर्मियों में बिना AC के भी रहना है कूल-कूल, ये 5 तरह की साड़ियां देगीं ठंडक का अहसास

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com