Skin Care: भारतीय घरों में बेसन का अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया ही जाता है. बेसन से स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं तो त्वचा की देखरेख में भी यह अनेक तरीकों से काम आता है. चेहरे से टैनिंग (Tanning) हटाने, एक्सेस ऑयल को दूर करने, डेड स्किन सेल्स को छुड़ाने, झाइयों को हल्का करने और त्वचा को पहले से बेहतर बनाने के लिए बेसन के फेस पैक्स (Besan Face Packs) लगाए जा सकते हैं. इन फेस पैक्स को बनाना बाएं हाथ का खेल है. बेसन ड्राई से लेकर ऑयली और सेंसिटिव स्किन तक पर लगाया जा सकता है. बेसन माइल्ड एक्सफोलिएटर की तरह भी काम करता है जिससे त्वचा पहले से ज्यादा मुलायम, कोमल और चमकदार बनती है और चेहरे के दाग धब्बे भी दूर होते हैं. यहां जानिए किस तरह बेसन के फेस पैक्स बनाकर लगाए जा सकते हैं.
वजन घटाने के लिए खाए जा सकते हैं ओट्स, जानिए नाश्ते में किन-किन तरीकों से Oats को करें शामिल
बेसन के फेस पैक्स | Besan Face Packs
बेसन और शहदचेहरे को बेदाग बनाने के लिए इस फेस पैक को बनाकर लगाएं. एक कटोरी लें और उसमें 2 चम्मच बेसन और एक एक चम्मच शहद (Honey) मिलाकर पेस्ट तैयार करें. पेस्ट सूखा नजर आए तो इसमें थोड़ा और शहद मिलाएं. इस फेस पैक को 10 से 15 मिनट चेहरे पर लगाए रखने के बाद धो लें. चेहरे पर निखार नजर आएगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लेकर उसमें चुटकीभर हल्दी मिला लें. इसमें गुलाबजल डालकर पेस्ट बनाएं. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोएं. आपको टैनिंग से छुटकारा मिलेगा.
बेसन और दहीटैनिंग और डेड स्किन सेल्स त्वचा पर जमी हुई नजर आने लगी हैं तो इस फेस पैक को बनाकर लगाएं. बराबर मात्रा में दही और बेसन को मिलाकर फेस पैक तैयार करें. इसे चेहरे पर 10 मिनट लगाएं उसके बाद मलते हुए छुड़ाना शुरू करें. अब पानी से चेहरा धोएं. हफ्ते में 2 बार तक इस फेस पैक को लगाया जा सकता है.
बेसन और मुल्तानी मिट्टीऑयली स्किन (Oily Skin) के लोगों के लिए यह फेस पैक बेहद अच्छा रहेगा. कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच बेसन लेकर मिक्स कर लें. इसमें गुलाबजल या फिर पानी डालकर पेस्ट बना लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और सूख जाने के बाद चेहरा धो लें. एक्सेस ऑयल कम होगा.

दाग-धब्बों को हल्का करने में इस फेस पैक का अच्छा असर देखने को मिलता है. 2 चम्मच बेसन, आधा चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी लेकर मिलाएं और फेस मास्क बना लें. चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोएं और मॉइश्चराइजर लगा लें.
बेसन और नीमनीम के पत्तों को सुखाकर पीसें और पाउडर बना लें. इस पाउडर में एक चम्मच बेसन और एक चम्मच दही या फिर गुलाबजल मिलाएं. पेस्ट गाढ़ा या पतला हो तो उसमें जरूरत के अनुसार बेसन या दही डाल लें. चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद इस फेस मास्क (Face Mask) को धो लें. हफ्ते में एक से दो बार लगाना भी काफी होगा.
झड़ते बाल बनें गंजेपन की वजह उससे पहले ही आजमाकर देख लीजिए ये 5 देसी उपाय, Hair Fall होने लगेगा कम
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं