Children's Health: बड़ों से ज्यादा जल्दी सर्दी-जुकाम की चपेट में बच्चे आ जाते हैं. कभी बच्चे पानी में घंटों खेलते रहते हैं तो कभी मौसम बदलने पर भी मोटे कपड़े नहीं पहनते. ऐसे में बच्चों को कभी भी सर्दी-जुकाम पकड़ सकता है. यहां कुछ आसान से टिप्स और घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से बच्चे की हल्की-फुल्की सर्दी और जुकाम (Cold) को ठीक किया जा सकता है. इन तरीकों का असर भी तेजी से दिखता है जिस चलते बच्चे को राहत भी जल्दी मिल जाएगी.
बालों पर कैसा असर दिखाता है नमक का पानी और किन दिक्कतों को दूर कर सकता है Salt Water, जानें यहां
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बच्चों की सर्दी-जुकाम के उपाय | Home Remedies For Cold And Cough In Children
भांप दें
बच्चों को गर्म पानी की भांप देने से फायदा मिलेगा. इससे उनकी बंद नाक और गला खुल जाएगा. साथ ही, गले में जमे बलगम को भी पिघलाने में मदद मिलेगी. आप एक टब में गर्म पानी रखकर बच्चे का तौलिये से सिर ढककर भांप दे सकते हैं.
छोटे बच्चों को सरसो के तेल की मसाज से आराम मिलता है. खासकर जब खांसी (Cough) होने लगे तो सीने पर हल्का गर्म सरसो का तेल मलना फादेमंद रहता है. इसके लिए आप सरसो के तेल में लहसुन मिलाकर गर्म कर सकते हैं.
बच्चे की उम्र 1 साल से ज्यादा हो तो उसे शहद दिया जा सकता है. शहद के एंटीबैक्टीरियल गुण खांसी, जुकाम और गले के दर्द में खासतौर से लाभकारी हैं. हल्के गर्म पानी में शहद डालकर भी बच्चे को पिलाने पर फायदा मिलता है.
सर्दी लगने पर बच्चे को सादा दूध देने के बजाय हल्दी वाला दूध दें. इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ेगी. इसके अलावा बहती नाक, गले का दर्द (Throat Pain) और सर्दी लगने से होने वाले बदन दर्द से भी बच्चे को छुटकारा मिलेगा.
एक गिलास में हल्का गर्म पानी लेकर उसमें आधा चम्मच नमक मिला लें. इस पानी को बच्चे को गरारा करने के लिए दें. ध्यान रहे कि बच्चा इस नमक वाले पानी को पिए ना और सिर्फ गरारा ही करे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
काले रंग के को-ऑर्ड सेट में स्पॉट हुईं अनन्या पांडे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं