कितनी रोटी खाओगे? क्या रोटी बनाने से पहले आप भी पूछती हैं ये सवाल, जान लें रोटियां गिनकर क्यों नहीं बनानी चाहिए?

Kitchen Rule: रोटी भारतीय मील का अहम हिस्सा है. रोटी के बिना तो हमारा खाना ही अधूरा सा लगता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रोटियों को गिनकर क्यों नहीं बनाना चाहिए. अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में जरूर जानें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Kitchen Rule: रोटियां गिनकर क्यों नहीं बनानी चाहिए.

Why counting rotis is bad: लंच से लेकर डिनर तक में भारतीय रोटी खाना पसंद करते हैं. अक्सर आपने देखा होगा कि घर में जितने सदस्य होते हैं, उन्हें ध्यान में रखकर या गिनकर रोटियां बनाई जाती हैं. अक्सर किचन से आवाज आती है कितनी रोटी बना दूं, कितनी रोटियां खाओगे. क्या आपके घर में भी ऐसा ही होता है. दरअसल बहुत से लोग आज के समय में गिनकर रोटियां खाते हैं. शहरी लोगों के लिए देखा जाए, तो ये तरीका सही भी है, क्योंकि बची हुई रोटियों को फेंकने से अच्छा है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि गिनकर रोटी बनाना अशुभ माना गया है. जी हां आपने सही सुना. तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों नहीं रोटियां गिनकर बनानी चाहिए. 

रोटियां गिनकर क्यों नहीं बनानी चाहिए- (Why counting rotis is bad)

1. टेंशन-

खाना एक पवित्र चीज़ होती है, जो पोषण और समृद्धि का प्रतीक है. रोटियों को गिनकर बनाना अशुभ माना जाता है. ये संकेत देती है कि हमारे पास चीजों की कमी है और यह सोच हमारे जीवन में गरीबी, टेंशन को बुलावा देती है. इसलिए कभी भी रोटियों को गिनकर नहीं बनाना चाहिए. 

2. सूर्य देव का अपमान-

माना जाता है कि गेहूं का संबंध सूर्य देव से होता है और जब हम रोटियां गिनकर बनाते हैं, तो ये सूर्य देव का अपमान माना जाता है.

3. निगेटिव एनर्जी-

किचन को घर का दिल कहा जाता है. इसलिए खाना बनाते समय खुश रहना चाहिए. माना जाता है कि अगर आप गिनकर या टेंशन में रोटियां बनाते हैं, तो इससे खाने वाले को भी निगेटिव एनर्जी महसूस होगी. 

4. रोटियों की कमी-

अगर आप गिनकर रोटियां बनाते हैं और किसी ने ज्यादा खा ली, तो रोटियां घट जाती है. या किसी को ज्यादा भूख लगी है, तो गिनती की वजह से भूखा रह सकता है.

ये भी पढ़ें- 1st Holi After Marriage Traditions: शादी के बाद पहली होली ससुराल में क्यों नहीं मनाना चाहिए? जानें इसके पीछे की दिलचस्प वजह और परंपरा

Advertisement

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

Featured Video Of The Day
Avimukteshwaranand को जेल या बेल? NDTV पर Shankaracharya का EXCLUSIVE Interview