Children's Health: बच्चों को सादे बिस्कुट से ज्यादा क्रीम वाले बिस्कुट (Cream Biscuit) खाना ज्यादा पसंद होता है. आप बच्चों को ऑप्शन देंगे तो उनकी पहली पसंद ये क्रीम वाले बिस्कुट ही होते हैं. हमें यही लगता है कि क्रीम वाले बिस्कुट में दूध से बनने वाली क्रीम होती है लेकिन असल में इन बिस्कुट की क्रीम में दूध नहीं बल्कि सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें होती हैं. इसी बारे में बताते हुए डॉ. सलीम ज़ैदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है और बताया है कि ये क्रीम वाले बिस्कुट किस-किस तरह से बच्चों के लिए हानिकारक होते हैं और बच्चों को इनसे कौनसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बच्चों को क्यों नहीं खाने चाहिए क्रीम वाले बिस्कुट | Why Children Should Not Eat Cream Biscuits
डॉ. सलीम ज़ैदी ने बताया कि क्रीम वाले बिस्कुट में दूध या मलाई नहीं होती है और ना ही यह कोई डेयरी प्रोडक्ट है. क्रीम वाले बिस्कुट की क्रीम असल में प्रोसेस्ड क्रीम है जिसे हाइड्रोजनरेटेज ऑयल, आर्टिफिशियल फ्लेवर, हाई शुगर और सिंथेटिक रंग से बनाया जाता है. हो सकता है इसमें चुटकी बराबर दूध का पाउडर (Milk Powder) डाला गया हो. ऐसे में ये क्रीम वाले बिस्कुट असल में सिर्फ कहने के लिए क्रीम वाले बिस्कुट हैं जो जरूरत से ज्यादा खा लिए जाएं तो सेहत को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करते हैं.
क्रीम वाले बिस्कुट खाने के नुकसानडॉक्टर का कहना है कि इन क्रीम वाले बिस्कुट को खाने पर बच्चों और बड़ों सभी की सेहत प्रभावित है. ये क्रीम वाले बिस्कुट मोटापे की वजह बनते हैं, इनसे दांत समय से पहले खराब हो सकते हैं, हाइपरएक्टिविटी और इंसुलिन रेजिस्टेंस या इंसुलिन स्पाइक की दिक्कत हो सकती है. इन बिस्कुट को अगर रोजाना खाया जाए तो इससे हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) की दिक्कत भी हो सकती है. बहुत से लोगों को इन बिस्कुट को खाने का एडिक्शन भी हो जाता है. ऐसे में डॉक्टर की सलाह है कि क्रीम बिस्कुट खाने के बजाय फल खाने चाहिए या असली फूड्स को खानपान में शामिल करना चाहिए जिनसे सेहत अच्छी रह सके.
शरीर को नहीं मिलता इनसे पोषण
बिस्कुट को लोग शौकिया तौर पर खाते हैं और बच्चे भी शौक के चलते इन्हें स्वाद लेकर खा लेते हैं. लेकिन, कई बार पैरेंट्स दूध के साथ या सिर्फ मील के तौर पर भी बच्चों को बिस्कुट खाने के लिए दे देते हैं. इन बिस्कुट में किसी तरह का कोई पोषक तत्व नहीं होता है, इनमें फाइबर कम होता है और साथ ही ये हाई कैलोरी से भरपूर होते हैं. ऐसे में इन क्रीम बिस्कुट को खाने पर सेहत को फायदे तो नहीं मिलते लेकिन शरीर को नुकसान जरूर हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं