International Women's Day 2021: महिला दिवस आज, महिलाओं को ये खास मैसेज भेजकर कराएं स्पेशल होने का एहसास

Happy Women's Day 2021: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2021) हर साल  8 मार्च को मनाया जाता है. महिलाओं को महिला दिवस (Women's Day 2021) की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ खास मैसेज बता रहे हैं. इन मैसेज को भेजकर आप महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दे सकते हैं. 

International Women's Day 2021: महिला दिवस आज, महिलाओं को ये खास मैसेज भेजकर कराएं स्पेशल होने का एहसास

International Women's Day 2021: महिला दिवस पर महिलाओं को ये खास मैसेज भेजकर करें विश.

नई दिल्ली:

Happy Women's Day 2021: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2021) हर साल  8 मार्च को मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं के प्रति सम्मान और प्यार प्रकट करने का है और इस दिन का महत्व मह‍िलाओं को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर पहचान द‍िलाना और महिलाओं की उपलब्धियों को मनाना है. समय के साथ-साथ हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका के साथ महिला दिवस का महत्व भी बढ़ गया है. इस दिन लोग महिलाओं को खासतौर पर तोहफे और बधाई देते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपनी जिंदगी में शामिल अहम महिलाओं को महिला दिवस (Women's Day 2021) की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ खास मैसेजेस बता रहे हैं. इन मैसेज को भेजकर आप महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दे सकते हैं. 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2021) Messages

1. पापा की वो लाडली, मां की वो जान, 
दिल नादान, पर करती है सबके लिए अपनी जान कुर्बान, 
है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान, 
ये है एक लड़की की पहचान.. 
महिला दिवस 2021 की हार्दिक बधाई

03vma6r8
2. हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,

हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,

हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,
पर एक 'स्त्री' अकेली ही काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए

महिला दिवस 2021 की हार्दिक बधाई
caa0bk8g
3. बेटी-बहु कभी मां बनकर

सबके सुख-दुख को सहकर

अपने सब फर्ज़ निभाती है
तभी तो नारी कहलाती है.
महिला दिवस 2021 की हार्दिक बधाई
5uordk9o
4. दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई, 
रात की नींद बच्चे को सुलाने मे गुजर गई, 
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं, 
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई
महिला दिवस 2021 की हार्दिक बधाई
qf4vculo
5. मुस्कुराकर, दर्द भुलाकर
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी
हर पल को रोशन करने वाली
वो शक्ति है एक नारी.
महिला दिवस 2021 की हार्दिक बधाई
vu2aqmd
6.उसका दामन है बड़ा…
दिया उसने अपना प्यार सारा
कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो एक नारी
बनकर एक आदर्श उसने किया जग में उजियारा
महिला दिवस 2021 की हार्दिक बधाई
igvmi22

7. मां है वो, बेटी है वो, बहन है वो तो कभी पत्नी है वो
जीवन के हर सुख दुःख में शामिल है वो
शक्ति है वो, प्रेरणा है वो!
नमन है उन सब नारियों को जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं.

महिला दिवस 2021 की हार्दिक बधाई

g6ttdqfo

8. नारी तुम प्रेम हो, आस्था हो, विश्वास हो,
टूटी हुई उम्मीदों की एकमात्र आस हो,
हर जन का तुम्हीं तो आधार हो,
नफ़रत की दुनिया में मात्र तुम्हीं प्यार हो,
उठो अपने अस्तित्त्व को संभालो,
केवल एक दिन ही नहीं,
हर दिन नारी दिवस बना लो…

महिला दिवस 2021 की हार्दिक बधाई

quvhg9d8

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com


9. नारी एक मां है उसकी पूजा करो,
नारी एक बहन है उसका स्नेह करो,
नारी एक भाभी है उसका आदर करो,
नारी एक पत्नी है उसका प्रेम करो,
नारी एक औरत है उसका सम्मान करो,

महिला दिवस 2021 की हार्दिक बधाई

7bp6rdhg