विज्ञापन
This Article is From May 26, 2021

Buddha Purnima 2021: बुद्ध पूर्णिमा पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें बधाई

Buddha Purnima 2021 Wishes: इस बार बुद्ध पूर्णिमा आज 26 मई के दिन मनाई जा रही है. इस दिन बौद्ध धर्म के लोग घरों को सजाते हैं और एक दूसरे को इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं.

Buddha Purnima 2021: बुद्ध पूर्णिमा पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें बधाई
Happy Buddha Purnima 2021: बुद्ध पूर्णिमा पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें बधाई.
नई दिल्ली:

Buddha Purnima 2021 Wishes: बुद्ध पूर्णिमा के दिन महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था. बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध भगवान विष्णु के अवतार हैं. गौतम बुद्ध के जन्मोत्सव की वजह से बुद्ध पूर्णिमा को बुद्ध जयंती और वेसाक के रूप में भी मनाया जाता है. हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों में बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई जाती है. इस बार बुद्ध पूर्णिमा आज 26 मई के दिन मनाई जा रही है. इस दिन बौद्ध धर्म के लोग घरों को सजाते हैं और एक दूसरे को इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं. हम आपके लिए कुछ खास मैसेज लाए हैं, जिन्हें अपनों को भेजकर आप एक दूसरे को इस दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनों को ये मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं

1. सुख और दुःख जीवन के रंग हैं,
सब सही है अगर श्रद्धा संग है,
भगवान बुद्ध के ध्यान में मलंग हैं,
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा कहने का ये नया ढंग है !!
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं !!!

2. दिल में नेक खयाल हों ,
और होंठो पर सच्चे बोल,
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर,
आपको शांति मिले अनमोल !!
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं !!!

3. प्रभु का हाथ आपके सिर पर हो,
सुख-समृद्धि आपके दर पर हो,
जो आप चाहें वो जरूर पाएं,
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं !!!

4. प्रेम, अहिंसा और शांति,
यही है भगवान बुद्ध की दिशा !
इस बुद्ध पूर्णिमा पर...
करते हैं आपकी खुशहाली की आशा !!
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं !!!

5. बुद्ध के ध्यान में मगन हैं,
सबके दिल में शांति का वास है,
तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा,
सबके लिए इतनी ख़ास है !!
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं !!!

6. सच का साथ देते रहो,
अच्छा सोचो अच्छा कहो,
प्रेम धारा बनके बहो,
आपके लिए बुद्ध पूर्णिमा शुभ हो !!
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं !!!

7. हर दिन आपके जीवन में आए...
सुख, शांति और समाधान!
श्रद्धा और अहिंसा के दूत को...
आज तहे दिल से प्रणाम!
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं !!!

8. उन्नति के साथ मिले विश्रांति।
जीवन में भरा रहे ढ़ेर सारा प्यार,
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं हजार।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Buddha Purnima 2021, Happy Buddha Purnima 2021, Buddha Purnima Wishes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com