Hair Care: बालों से जुड़ी ऐसी अनेक दिक्कतें हैं जिन्हें एक अच्छे हेयर केयर रूटीन से दूर किया जा सकता है. इस हेयर केयर रूटीन में आपको हफ्ते के बस एक ही दिन बालों की प्रोपर देखरेख पर ध्यान देना है. इससे बालों को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं, बालों की डीप कंडीशनिंग होती है और बालों को घना, मुलायम और चमकदार (Shiny Hair) बने रहने में मदद मिलती है. साथ ही, बालों का रोजाना किस तरह से ख्याल रख सकते हैं इसके भी कुछ टिप्स आपके लिए दिए गए हैं.
इन 2 तरीकों से खाना शुरू कर दीजिए घीया, बाहर लटकती पेट की चर्बी होने लगेगी कम
मुलायम बालों के लिए हेयर केयर रूटीन | Hair Care Routine For Soft Hair
हेयर केयर रूटीन का फोकस होता है कि इससे बालों का रूखापन, हेयर डैमेज, दोमुंहे बाल और बालों का झड़ना (Hair Fall) की दिक्कतें दूर हो जाएं. हफ्ते में एक बार इस हेयर केयर रूटीन को आजमाने के लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बालों पर इन 3 चीजों का कर लिया इस्तेमाल तो मजबूत बनने लगेंगे बाल, हेयर फॉल की दिक्कत हो जाएगी दूर
करें चंपीबालों को धोने से पहले उनपर चंपी करने को फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए नारियल के तेल को हल्का गर्म करके बालों की जड़ों पर मलें. आधे से एक घंटे इस तेल को लगाए रखने के बाद सिर धो लें.
लगा सकते हैं मास्कअगर आप चंपी कर रहे हैं तो हेयर मास्क (Hair Mask) का इस्तेमाल ना करें. लेकिन, बाल जरूरत से ज्यादा ड्राई हैं तो हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है. अंडे का हेयर मास्क बालों पर अच्छा असर दिखाता है. अंडे में केला और शहद मिलाकर हेयर मास्क बनाएं और फिर बालों पर लगा लें. आप ऑयली और डैंड्रफ जमे बालों के लिए दही का हेयर मास्क बना सकते हैं. दही में नींबू का रस डालकर हेयर मास्क बनाएं और बालों पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें.

सबसे पहले जरूरी है कि बालों पर जमा बिल्ड-अप हटाया जाए. इसके लिए बालों को क्लेंज किया जाता है. आप बालों को धोने के लिए ग्रीन टी का पानी या फिर कॉफी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इससे बालों में जमी गंदगी निकलती है.
हर दिन बालों का ऐसे रखें ख्यालसोमवार के दिन आप बालों पर ग्रीन टी, रोजमेरी या सूखे अदरक से हेयर सीरम (Hair Serum) बनाकर बालों पर लगा सकते हैं. अगले दिन मंगलवार को भी यही हेयर सीरम लगाया जा सकता है. अगले दिन काले तिल के तेल से बालों की मालिश कर सकते हैं. इस तेल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल ना करें.
गुरुवार के दिन फिर से हेयर सीरम लगा सकते हैं और शुक्रवार का दिन स्किप करने के बाद शनिवार को ऑयल मसाज के बाद बाल धो सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में "वी गेम"NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं