Summer Health Care: गर्मी का मौसम शुरू होते ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. इस मौसम में खाली पेट घर से बाहर निकलना काफी खतरनाक हो सकता है. तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन के कारण चक्कर आना, बेहोशी, उल्टी या कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए गर्मियों में कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है.
नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, गर्मी में शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है. खाली पेट बाहर निकलने से ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है, जिससे थकान, चक्कर और बेहोशी का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही, ज्यादा ऑयली और भारी भोजन पाचन तंत्र पर बोझ डालता है और शरीर को और गर्म कर देता है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट गर्मियों में कुछ आसान उपाय को अपनाने की सलाह देते हैं.
हेल्थ मिशन का कहना है कि गर्मी में खुद को सुरक्षित रखना ही सबसे अच्छा उपाय है. छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर हम गर्मी से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं. परिवार के बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का खास ध्यान रखें. स्वस्थ रहने के लिए गर्मी में सादा और संतुलित आहार, ज्यादा पानी और धूप से बचने की सलाह दी जाती है.
ये भी पढ़ें: हीटवेव में खुद को कैसे रखें ठंडा? जानें एक्सपर्ट के आसान टिप्स
खाली पेट बाहर न निकलें

घर से बाहर निकलने से पहले कुछ हल्का नाश्ता जरूर करें. फल, दही, छाछ या नट्स खाना फायदेमंद रहता है.
पर्याप्त पानी पिएं
दिन भर में 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं. नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ या ओआरएस घोल लेना भी अच्छा रहता है.
ऑयली भोजन से बचें
ज्यादा तेल-मसालेदार, फास्ट फूड और भारी खाना कम करें. हल्का, सुपाच्य और ताजा भोजन लें.
ढीले और हल्के कपड़े पहनें
सूती, हल्के रंग के और ढीले कपड़े पहनें जो हवा पास होने दें.
दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलें
इस समय धूप सबसे तेज होती है. जरूरी हो तो छाता या टोपी का इस्तेमाल करें.
इसके अलावा, तेज बुखार, उल्टी, मितली, बेहोशी, कमजोरी, ज्यादा प्यास लगना या पेशाब कम होना,चक्कर आना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं