Gen Z ने घूमने-फिरने का अंदाज ही नहीं बदला, बल्कि ट्रैवल को लेकर इस्तेमाल होने वाली भाषा भी बदल दी है. अब छोटी छुट्टी को Microcation, होटल में पूरा दिन आराम करने को Room Rotting और सफर के दौरान खुद को किसी फिल्म का हीरो महसूस करने को Main Character Moment कहा जा रहा है. सोशल मीडिया पर इन नए ट्रैवल टर्म्स का खूब इस्तेमाल हो रहा है. आइए समझते हैं इनका आसान मतलब.
क्या है Microcation
इंस्टाग्राम पर planet_stays नाम से एक पोस्ट शेयर की गई है. इस पोस्ट को 'POV: You thought you knew how to travel until Gen Z's gave it names' लिखा है. उन्होंने उसमें बताया कि Microcation का मतलब है बहुत छोटी छुट्टी. आमतौर पर यह एक से तीन दिन की ट्रिप होती है. इसका मकसद ज्यादा लंबी छुट्टी लिए बिना काम और रोजमर्रा की भागदौड़ से ब्रेक लेना और जल्दी से रिचार्ज होना है.
Why-cation का मतलब क्या है
बता दें कि Why-cation में डेस्टिनेशन पहले तय नहीं होता. यानी मूड जैसा हो, उसी हिसाब से ट्रिप प्लान कर लेना. अगर अचानक पहाड़ देखने का मन हुआ तो पहाड़ और समुद्र की याद आई तो बस निकल पड़े.
यह भी पढ़ें: Amrit Udyan: आज से आम जनता के लिए खुला अमृत उद्यान, विजिटर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं, जानिए टाइमिंग समेत पूरी डिटेल्स
क्या होता है Room Rotting
इसके अलावा, कई लोग ट्रिप पर जाकर भी होटल के कमरे से बाहर नहीं निकलते. उनको सोना, मोबाइल चलाना, फिल्म या सीरीज देखना और बस आराम करना पंसद होता है. इसी को Gen Z ने Room Rotting नाम दे दिया है. इसके अलावा बताया कि सफर के दौरान जब कोई पल इतना खास लगे कि आपको लगे जैसे आप अपनी ही फिल्म के मुख्य किरदार हैं, उसे Main Character Moment कहा जाता है. जैसे पहाड़ों के बीच अकेले बैठकर शानदार नजारा देखना पसंद है.
साइड-क्वेस्टिंग और होटलमैक्सिंग
पूरे साल एक बड़ी ट्रिप करने के बजाय छोटी-छोटी कई यात्राएं करना Side-Questing कहलाता है. वहीं होटल की सुविधाओं, पूल, स्पा और प्रॉपर्टी का मजा लेने में ज्यादातर समय बिताना Hotelmaxxing है. Gen Z की ये नई भाषा बताती है कि आज ट्रैवल सिर्फ जगह देखने का नाम नहीं, बल्कि अपने मूड और एक्सपीरियंस के हिसाब से छुट्टी बिताने का तरीका भी बन गया है.
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ से करें ज्योतिर्लिंग दर्शन की यात्रा, IRCTC लेकर आया 4 दिन का खास टूर पैकेज, जानें डिटेल्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं