Fridge Temperature Setting In Summer: गर्मियों में फ्रिज का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, फिर चाहें खाने को फ्रेश रखना हो या ठंडा पानी पीना हो. अब जब अप्रैल का महीना चल रहा है, तो इसका इस्तेमाल ज्यादा होने वाला है, इस्तेमाल ज्यादा होगा, तो उसे ठीक रखने के लिए देखभाल भी बेहद जरूरी है. कई लोगों के दिमाग में यह सवाल रहता है, गर्मियों में फ्रिज को किस टेंपरेचर पर रखें? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. आज हम आपके साथ कुछ जरूरी टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से फ्रिज को लंबे समय तक ठीक रखा जा सकता है.
जैसे-जैसे टेंपरेचर बढ़ेगा फ्रीजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे कूलिंग ठीक से नहीं होगी. इसलिए फ्रिज को सही सेटिंग पर रखना बेहद जरूरी है.

फ्रिज में कितने डायल होते हैं?
ज्यादातर फ्रिज में 1 से 7 तक डायल दिए गए होते हैं,
- 1 का मतलब है कम कूलिंग
- 7 का मतलब है कम कूलिंग
गर्मी में फ्रिज कितने नंबर पर चलाना चाहिए?
गर्मियों में फ्रिज को 4 से 5 नंबर पर रखना सही माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस नंबर पर फ्रिज को रखने से न सिर्फ खाना फ्रेश रहता है, बल्कि लंबे समय तक वह सही तरीके से काम भी करता है.

नॉर्मल फ्रिज का टेंपरेचर कितना होना चाहिए?
नॉर्मल फ्रिज का तापमान 3 डिग्री से 5 डिग्री के बीच रखना आदर्श माना जा सकता है.
फ्रीजर का तापमान कितना होना चाहिए?
फ्रीजर का तापमान -18 डिग्री के आस-पास रखना सही माना जा सकता है.
किन बातों का रखें ध्यान?
- फ्रिज को बार-बार न खोलें.
- फ्रिज में ज्यादा सामान न भरें.
- फ्रिज को दीवार से चिपका के न रखें.
- फ्रिज को धूप से दूर रखें.
इसे भी पढ़ें: थोक के भाव में कपड़े, 100 रुपए में जीन्स, 50 में टॉप, पश्चिम दिल्ली का सबसे सस्ता बाजार, जानें कैसे पहुंचें?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं