Hair Care: हेयर केयर में कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाए जाते हैं. अलसी के बीजों को भी इन नुस्खों में शामिल किया जा सकता है. अलसी के बीजों से हेयर मास्क बनाकर बालों पर लगाने से बालों की ग्रोथ बेहतर होती है, बालों को मुलायम बनने में मदद मिलती है और बाल खूबसूरत नजर आते हैं सो अलग. अलसी के बीजों (Flaxseeds) में एसेंशियल फैटी एसिड्स होते हैं. इन बीजों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं और स्कैल्प को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करने में असरदार हैं. अलसी के बीजों में प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, विटामिन और खनिज भी पाए जाते हैं. यहां जानिए किस तरह अलसी के बीजों से हेयर मास्क बनाकर बालों पर लगाए जा सकते हैं जिससे बालों की सुंदरता पर चार चादं लग जाएं और बाल मुलायम (Soft Hair) बनें.
ब्लैकहेड्स को हटा देगा शहद का यह एक नुस्खा, नाक और ठुड्डी पर जमे काले निशान हट जाएंगे तुरंत
अलसी के बीजों का हेयर मास्क | Flaxseeds Hair Mask
अलसी के बीजों से बनने वाला हेयर जैल बालों के लिए बेहद अच्छा होता है. इसके लिए आधा कप अलसी के बीज लें और उन्हें पानी में डालकर उबालें. जब पानी लसरदार नजर आने लगे तो इन बीजों को सूती के कपड़ें में डालकर निचोड़ें. बाहर निकले जैल को बालों पर लगाया जा सकता है. इस जैल (Flaxseeds Gel) को बालों की जड़ों से सिरों तक लगाने के बाद आधा घंटा रखें और सिर धो लें. बाल मुलायम बनते हैं, मजबूत बनते हैं और बालों को बढ़ने में भी मदद मिलती है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
रात में अगर करने लगेंगी ये 3 काम तो कभी नहीं झड़ेंगे बाल, लंबी और घनी लटें पा लेंगी आप
एलोवेरा के साथअलसी के बीजों के जैल में एलोवेरा जैल को साथ मिलाकर सिर पर लगाया जा सकता है. इन दोनों ही जैल को साथ लगाने पर स्कैल्प पर होने वाली खुजली हटती है, डैंड्रफ कम होने में असर दिखता है और बाल बेहतर बनते हैं सो अलग. ऐसा एलोवेरा के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के चलते होता है.
केला और अलसी के बीजएक चम्मच शहद, एक चम्मच बादाम का तेल या फिर ऑलिव ऑयल मिलाकर इसके साथ 2 चम्मच अलसी का पाउडर (Flaxseeds Power) ले लें. सभी चीजों को साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस तैयार हेयर मास्क को बालों पर एक से दो घंटा लगाकर रखने के बाद सिर धोएं. इससे बालों को हाइड्रेशन मिलता है और बालों को बढ़ने में मदद मिलती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं